{"_id":"60b79d448ebc3e2e36460837","slug":"get-5-percent-discount-on-online-payment-in-railways-counter","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे: काउंटर पर ऑनलाइन भुगतान कर पाएं पांच प्रतिशत की छूट, जानिए कब तक रहेगा ये ऑफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे: काउंटर पर ऑनलाइन भुगतान कर पाएं पांच प्रतिशत की छूट, जानिए कब तक रहेगा ये ऑफर
Wed, 02 Jun 2021 08:31 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 02 Jun 2021 08:31 PM IST
सार
- 12 जून 2022 तक बेसिक किराए में मिलेगी छूट
- ई-बैकिंग, यूपीआई व भीम एप से टिकट बुक करने पर भी लाभ
विज्ञापन
Gorakhpur Railway station
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में कोरोना संक्रमण काल में डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के मकसद से रेलवे ने यात्रियों को सुविधाएं देने की शुरुआत की है। अब काउंटर पर आरक्षित टिकट की बुकिंग कराने के वक्त भीम एप और यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) यानी पेटीएम, गूगल पे, फोन पे आदि माध्यम से भुगतान करने पर पांच प्रतिशत की छूट मिलेगी।
विज्ञापन
यह छूट सिर्फ काउंटर टिकट पर बेसिक किराए में मिलेगी । रेलवे ने 12 जून 2022 तक के लिए यह सुविधा यात्रियों को देने का निर्णय लिया है। इस संबंध में रेलवे बोर्ड की ओर से सभी जोन के महाप्रबंधकों को सर्कुलर जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
पहले ऑनलाइन अनारक्षित टिकट की बुकिंग पर पांच प्रतिशत की छूट देने की घोषणा की गई थी। रेलवे ने अब एक कदम और बढ़ाते हुए नकद भुगतान से बचने के लिए यूपीआई से भुगतान को बढ़ावा देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
रेलवे बोर्ड ने छूट की सीमा भी तय कर दी है। अधिकतम छूट 50 रुपये होगी। भले ही बेसिक किराया का पांच प्रतिशत इससे ज्यादा हो। वहीं छूट तभी मिलेगी जब बेसिक किराया 100 रुपये से ज्यादा हो।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने कहा कि रेलवे डिजिटलीकरण की दिशा में तेजी से अग्रसर है। इसी क्रम में डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए आरक्षित पीआरएस काउंटर टिकट पर यूपीआई अथवा भीम एप के माध्यम से भुगतान करने पर मिलने वाले पांच प्रतिशत छूट की वैधता को बढ़ा कर 12 जून 2022 तक के लिए कर दिया गया है।