फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   General ticket passengers caught in sleeper coaches of four trains including Vaishali

Gorakhpur News : वैशाली समेत चार ट्रेनों के स्लीपर कोच में पकड़े गए जनरल टिकट के यात्री

Thu, 27 Jun 2024 05:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 05:47 AM IST
विज्ञापन
General ticket passengers caught in sleeper coaches of four trains including Vaishali
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोरखपुर। ट्रेनों में बढ़ी भीड़ का फायदा उठाकर तमाम जनरल टिकट के यात्री स्लीपर व एसी कोच में घुस जा रहे हैं, जिससे आरक्षित टिकट लेकर यात्रा करने वाले लोग परेशान होना पड़ रहा है। यात्रियों की इस दिक्कत को देखते हुए जीएम सौम्या माथुर के निर्देश पर वाणिज्य विभाग की टीम ने वैशाली, सप्तक्रांति, बिहार संपर्क क्रांति समेत चार ट्रेनों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्लीपर कोच में अनारक्षित टिकट लेकर घुसे 25 यात्री पकड़े गए, जिनसे जुर्माना वसूला गया।
इन दिनों ट्रेन में भीड़ उमड़ रही है। स्लीपर व एसी थर्ड श्रेणी के कोच में जनरल टिकट व वेटिंग टिकट लेकर यात्री घुसे रहते हैं। इसी में बिना टिकट यात्री भी चलते हैं। अक्सर इसे लेकर टीटीई व यात्रियों में विवाद की खबर भी आती है। इसके अलावा ऐसे यात्रियों को पेंट्रीकार व अन्य जगह सीट बेचने के आरोप भी लगते रहते हैं। बार-बार आ रही शिकायतों को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे की जीएम ने अफसरों को जांच के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

इस पर प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक मनोज कुमार सिन्हा के नेतृत्व में गोरखपुर स्टेशन पर बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस, बरौनी-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस सप्तक्रांति एक्सप्रेस के पेंट्रीकार की जांच की गई। प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक दस्ता और स्टेशन टिकट चेकिंग स्टाफ के कुल 16 कर्मचारियों ने सघन निरीक्षण किया। इस दौरान पेंट्रीकार में कोई भी यात्री नहीं मिला। इसके बाद स्लीपर कोच की जांच हुई, जिसमें अनारक्षित टिकट व बिना टिकट यात्रा करने वाले 25 यात्रियों को पकड़ा गया, जिनसे 11,459 रुपये जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed