फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   GDA's bulldozer runs on illegal plotting, causing commotion

Gorakhpur News: अवैध प्लाटिंग पर जीडीए का बुल्डोजर चलने से हड़कंप

Sun, 23 Nov 2025 12:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
GDA's bulldozer runs on illegal plotting, causing commotion
- जंगल सुभान अली और तिनकोनिया नंबर-3 में बिना तलपट मानचित्र मंजूर कराए की जा रही प्लाटिंग ध्वस्त, कई बीघे में फैली थी अवैध बसावट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। बिना तलपट मानचित्र की मंजूरी लिए अवैध तरीके से की जा रही प्लाटिंग पर गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने एक बार फिर कार्रवाई की है। शनिवार को विशेष कार्याधिकारी प्रखर उत्तम के नेतृत्व में जंगल सुभान अली और जंगल तिनकोनिया नंबर-3 में अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें ध्वस्त किया गया। प्राधिकरण की इस कार्रवाई से अवैध प्लाटिंग करने वालों में हड़कंप मच गया।
जीडीए की टीम सबसे पहले जंगल सुभान अली पहुंची, जहां करीब एक एकड़ भूमि में बिना स्वीकृति की जा रही प्लाटिंग को बुलडोजर की मदद से ध्वस्त किया गया। जंगल तिनकोनिया नंबर-3 में करीब चार एकड़ में की जा रही अवैध प्लाटिंग को भी प्राधिकरण की टीम ने बुल्डोजर से ध्वस्त किया।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या पुलिस तैनात रही। अभियान में अधिशासी अभियंता प्रवीण गुप्ता, सहायक अभियंता धर्मेश, राज बहादुर सिंह, अवर अभियंता धर्मेंद्र गौड़, प्रभात कुमार सहित जीडीए कर्मचारियों की टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीडीए सचिव ने स्पष्ट किया कि प्राधिकरण शहर में अवैध प्लाटिंग, अवैध निर्माण और बिना अनुमति विकसित की जा रही कॉलोनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर कर रहा है। उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम के तहत जो भी व्यक्ति बिना स्वीकृत नक्शे के निर्माण या प्लाटिंग करते पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed