Gorakhpur News: इंवेस्टर्स समिट में जीडीए लगाएगा स्टॉल, उड़ान भरेगा एमएमएमयूटी का ड्रोन
जीडीए के उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर भी इस आयोजन में शामिल होंगे। जीडीए की ओर से बनाए गए नोडल अधिकारी प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह के मुताबिक इसमें जीडीए की महात्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ में आयोजित होने वाले ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) भी स्टाल लगाएगा। स्टाल से ही जीडीए की चल रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसमें खोराबार आवासीय योजना एवं फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का माडल प्रदर्शित किया जाएगा।
जीडीए के उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर भी इस आयोजन में शामिल होंगे। जीडीए की ओर से बनाए गए नोडल अधिकारी प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह के मुताबिक इसमें जीडीए की महात्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
नोडल अधिकारी ने बताया कि जीडीए के जरिये 21 हजार 400 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। इसमें 9500 करोड़ जीडीए, जबकि 11 हजार 900 करोड़ निजी सेक्टर द्वारा किया जाएगा। जीडीए खोराबार आवासीय एवं मेडिसिटी योजना पर सात हजार करोड़, जीडीए मार्केट पर 500 करोड़, माइवन तकनीक से जीडीए हाउसिंग पर एक हजार करोड़ रुपये, ताल रिंग रोड पर 500 करोड़ रुपये, कन्वेंशन सेंटर पर 300 करोड़ रुपये का निवेश शामिल है।
उन्होंने बताया कि निजी क्षेत्र की ओर से केके समूह के जगदीश आनंद की ओर से 600 करोड़, होटल निक्को के अमरनाथ की ओर से 75 करोड़, अतुल सराफ की ओर से 60 करोड़, शोभित मोहन दास की ओर से होटल विवान्ता की ओर से 300 करोड़, राजेंद्र प्रसाद जायसवाल की ओर से होटल रमाडा के लिए 50 करोड़, आरपीएम विश्वविद्यालय के लिए 500 करोड़, फिल्म सिटी के लिए अंकुर गर्ग के लिए 500 करोड़, रेडिसन ब्लू के विस्तार के लिए अतुल चंद की ओर से 70 करोड़ रुपये निवेश का प्रस्ताव दिया गया है।
उड़ान भरेगा एमएमएमयूटी का ड्रोन
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने बृहस्पतिवार को लखनऊ के इंवेस्टर्स समिट में स्टॉल लगा दिया है। विश्वविद्यालय का ड्रोन देश व विदेश से आए उद्यमियों के सामने उड़ान भरेगा। यह ड्रोन किसान से लेकर जवान तक के लिए उपयोगी है।
प्रो. एसके सोनी ने बताया कि ऑटोनोमस ड्रोन 40 किलो भार लेकर 400 मीटर की ऊंचाई तक उड़ सकेगा। एक बार में दो घंटे तक यह उड़ेगा। यह पहाड़ी इलाकों में सेना के लिए बहुत ही कारगर होगा। लड़ाई के दौरान सैनिकों तक दवाएं एवं अन्य सामान लेकर फौरन पहुंच जाएगा। इसके इस्तेमाल में समय कम जाया होगा। इसका प्रदर्शन किया जाएगा।
वहीं, ट्रेनिंग प्लेसमेंट सेल के समन्वयक प्रो. वीके द्विवेदी ने बताया कि शासन की ओर से 400 करोड़ का लक्ष्य दिया गया है। लेकिन, विवि ने 530 करोड़ के निवेश की तैयारी करा ली है। विश्वविद्यालय के एलुमिनाई आलोक सोमवंशी ने सबसे ज्यादा 180 करोड़ के निवेश की सहमति दी है। उनकी कंपनी सोलर पावर, डेटा साइंस सेंटर, फूड प्रोसेसिंग और ट्रेनिंग सेंटर खोलेगी। इसी प्रकार मुंबई की एक कंपनी ने वाटर प्लांट लगाने के लिए 90 करोड़ के निवेश का प्लान तैयार किया है।