{"_id":"6689db8f0db8dcbee6024b34","slug":"gda-will-select-new-consultant-firm-for-environmental-clearance-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-612570-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पर्यावरणीय मंजूरी के लिए नई सलाहकार फर्म चयनित करेगा जीडीए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पर्यावरणीय मंजूरी के लिए नई सलाहकार फर्म चयनित करेगा जीडीए
Wed, 07 Aug 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 07 Aug 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
शहर के अलग-अलग हिस्सों में 214 एकड़ की आवासीय परियोजनाओं पर चल रहा काम
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। जीडीए की 214 एकड़ की महत्वाकांक्षी आवासीय परियोजनाओं के लिए पर्यावरणीय मंजूरी में कोई बाधा न आए, इसके लिए नई सलाहकार फर्म का चयन किया जाएगा। पुरानी फर्म की कार्यशैली से नाराज प्राधिकरण उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने नई सलाहकार फर्म के लिए रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल जारी किया है। 16 जुलाई को प्री बिड मीटिंग होगी, 23 जुलाई बिड की अंतिम तिथि होगी। इसी दिन तकनीकी बिड भी खुलेगी।
गोरखपुर विकास प्राधिकरण 207 एकड़ में राप्तीनगर विस्तार टाउनशिप एवं स्पोर्ट्स सिटी लॉच कर चुका है। चार एकड़ में ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट गोरक्ष एन्क्लेव फेज 2 और 3 एकड़ में ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट हरसेवकपुर में ला रहा है। इन सभी तीन आवासीय प्रोजेक्ट में पर्यावरण मंजूरी का काम त्वरित गति से हो सके, इसके लिए नई सलाहकार फर्म की नियुक्ति की जा रही है। पर्यावरण मंजूरी के बिना प्रोजेक्ट का रेरा पंजीकरण, आवंटन आदि के काम तो हो जाते हैं, लेकिन पर्यावरण मंजूरी के बिना मौके पर निर्माण कार्य नहीं किया जा सकता।
वर्तमान में गोरखपुर विकास प्राधिकरण के समक्ष आवासीय परियोजना की काफी डिमांड है। प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह ने बताया कि चयनित फर्म को 5000 बिड प्रोसेसिंग फीस और 50 हजार रुपये ईएमडी शुल्क 120 दिन के भीतर जमा करना होगा। ईएमडी शुल्क लौटाया जा सकेगा।
विज्ञापन
राप्तीनगर विस्तार टाउनशिप एवं स्पोर्ट्स सिटी प्रोजेक्ट लाॅच हो चुका है। दो अन्य परियोजनाएं जल्द लाॅच होने वाली हैं। इन सभी परियोजना का निर्माण कार्य समय से शुरू हो जाए, इसके लिए पर्यावरण मंजूरी के लिए नई सलाहकार फर्म नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इससे हमारे आगामी प्रोजेक्ट में भी काफी मदद मिलेगी।
- आनंद वर्द्धन, उपाध्यक्ष, जीडीए