{"_id":"5f8139146b0def5c7759b60d","slug":"gda-will-now-earn-from-advertising-in-parks-at-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब पार्कों में विज्ञापन से कमाई करेगा जीडीए, जानिए किस वजह से कर रहा है इन साधनों पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब पार्कों में विज्ञापन से कमाई करेगा जीडीए, जानिए किस वजह से कर रहा है इन साधनों पर मंथन
Sat, 10 Oct 2020 10:01 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 10 Oct 2020 10:01 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर विकास प्राधिकरण
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) अब अपने पार्कों में विज्ञापन की जगह बेचकर आय करेगा। इसे लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। प्राधिकरण को अपने छह पार्कों से विज्ञापन के जरिए 10 लाख रुपये की आय होने की उम्मीद है। इस रकम से पार्कों की देखरेख में भी मदद मिलेगी। इसे लेकर पिछली बोर्ड बैठक में ही प्रस्ताव पास हो चुका है। प्राधिकरण ने विज्ञापन एजेंसियों से आवेदन मांगा है।
विज्ञापन
कोविड-19 की वजह से आय प्रभावित होने के साथ ही परियोजनाओं के फ्लैट समय पर नहीं बिकने की वजह से प्राधिकरण आय के नए-नए साधनों पर मंथन कर रहा है। विज्ञापन की जगह बेचने से सर्वाधिक कमाई गोरखपुर यूनिवर्सिटी के सामने स्थित पंत पार्क से होने की उम्मीद है। इस पार्क से करीब 5.34 लाख रुपये आने की उम्मीद है। हुमांयूपुर स्थित डॉ. अंबेडकर पार्क से सबसे कम मात्र 18 हजार रुपये आय होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Trending Videos
इन पार्कों से इतनी आय होने की उम्मीद
- इंदिरा बाल बिहार-62 हजार
- मुंशी प्रेमचंद पार्क, बेतियाहाता-2.42 लाख
- पंडित राम प्रसाद बिस्मिल पार्क-55 हजार
- पंडित गोविंद बल्लभ पंत पार्क, यूनिवर्सिटी-5.34 लाख
- डॉ.आंबेडकर उद्यान, तारामंडल, 3.34 लाख
- डॉ.आंबेडकर पार्क, हुमांयूपुर-18 हजार रुपये
जीडीए सचिव रामसिंह गौतम ने बताया कि पार्कों में विज्ञापन के लिए एजेंसियों को जगह दी जाएगी। इसके लिए संबंधित पार्कों में जगह तय कर ली गई है। विज्ञापन एजेंसियों से 22 अक्तूबर तक आवेदन मांगा गया है।