फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   GDA will now earn from advertising in parks at gorakhpur

अब पार्कों में विज्ञापन से कमाई करेगा जीडीए, जानिए किस वजह से कर रहा है इन साधनों पर मंथन

Sat, 10 Oct 2020 10:01 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 10 Oct 2020 10:01 AM IST
विज्ञापन
GDA will now earn from advertising in parks at gorakhpur
गोरखपुर विकास प्राधिकरण - फोटो : अमर उजाला

गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) अब अपने पार्कों में विज्ञापन की जगह बेचकर आय करेगा। इसे लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। प्राधिकरण को अपने छह पार्कों से विज्ञापन के जरिए 10 लाख रुपये की आय होने की उम्मीद है। इस रकम से पार्कों की देखरेख में भी मदद मिलेगी। इसे लेकर पिछली बोर्ड बैठक में ही प्रस्ताव पास हो चुका है। प्राधिकरण ने विज्ञापन एजेंसियों से आवेदन मांगा है।

विज्ञापन

 
कोविड-19 की वजह से आय प्रभावित होने के साथ ही परियोजनाओं के फ्लैट समय पर नहीं बिकने की वजह से प्राधिकरण आय के नए-नए साधनों पर मंथन कर रहा है। विज्ञापन की जगह बेचने से सर्वाधिक कमाई गोरखपुर यूनिवर्सिटी के सामने स्थित पंत पार्क से होने की उम्मीद है। इस पार्क से करीब 5.34 लाख रुपये आने की उम्मीद है। हुमांयूपुर स्थित डॉ. अंबेडकर पार्क से सबसे कम मात्र 18 हजार रुपये आय होने की उम्मीद है। 

विज्ञापन

इन पार्कों से इतनी आय होने की उम्मीद

  • इंदिरा बाल बिहार-62 हजार
  • मुंशी प्रेमचंद पार्क, बेतियाहाता-2.42 लाख
  • पंडित राम प्रसाद बिस्मिल पार्क-55 हजार
  • पंडित गोविंद बल्लभ पंत पार्क, यूनिवर्सिटी-5.34 लाख
  • डॉ.आंबेडकर उद्यान, तारामंडल, 3.34 लाख
  • डॉ.आंबेडकर पार्क, हुमांयूपुर-18 हजार रुपये
 
जीडीए सचिव रामसिंह गौतम ने बताया कि पार्कों में विज्ञापन के लिए एजेंसियों को जगह दी जाएगी। इसके लिए संबंधित पार्कों में जगह तय कर ली गई है। विज्ञापन एजेंसियों से 22 अक्तूबर तक आवेदन मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed