{"_id":"63197990d72a7046356a4af2","slug":"gda-will-build-256-houses-in-manbela-cm-yogi-approves-proposal","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: मानबेला में 256 आवास बनाएगा GDA, प्रस्ताव को CM योगी की मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबर: मानबेला में 256 आवास बनाएगा GDA, प्रस्ताव को CM योगी की मंजूरी
Thu, 08 Sep 2022 10:41 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 08 Sep 2022 10:41 AM IST
सार
जीडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि नई योजना में आठ ब्लॉक बनाए जाएंगे। अधिवक्ता एन्क्लेव, शिक्षक एन्क्लेव, पत्रकार एन्क्लेव व श्रवण एन्क्लेव नाम के दो-दो ब्लॉक होंगे। श्रवण एन्क्लेव में आमजन के लिए फ्लैट होंगे। योजना 5.06 एकड़ में विकसित की जाएगी। एक ब्लॉक भूतल प्लस चार मंजिल का होगा।
विज्ञापन
गोरखपुर में सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री आवास और पत्रकारपुरम के बाद गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) मानबेला में ही एक और आवासीय योजना लांच करने जा रहा है। टू बीएचके के 256 फ्लैट वाले इस आवासीय योजना को लेकर प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने बुधवार को गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री के सामने प्रस्तुतिकरण दिया। इसे देखने के बाद मुख्यमंत्री ने अपनी स्वीकृति दे दी।
विज्ञापन
प्राधिकरण ने 15 सितंबर से योजना के तहत फ्लैट के आवंटन के लिए पंजीकरण शुरू कर देने का निर्णय किया है। करीब 588 वर्ग फीट कारपेट एरिया वाले इस सेमी फर्निश्ड फ्लैट की फ्लोरवार कीमत अलग-अलग है। भूतल के फ्लैट की कीमत करीब 37 लाख 67 हजार व प्रथम, द्वितीय व तृतीय तल के फ्लैटों की कीमत 29 लाख चार हजार रुपये तय की गई है।
विज्ञापन
दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोपहर में अधिकारियों के साथ विकास कार्यों को लेकर बैठक की। इस दौरान जीडीए उपाध्यक्ष ने राप्तीनगर विस्तार योजना के तहत टू बीएचके आवासों की योजना की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने पत्रकारपुरम योजना के बारे में पूछा तो बताया गया कि सभी आवास बिक चुके हैं। उन्होंने नए आवासों में पत्रकारों के साथ शिक्षक एवं अधिवक्ताओं को भी प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
तीन तल के आठ ब्लॉक बनाए जाएंगे
जीडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि नई योजना में आठ ब्लॉक बनाए जाएंगे। अधिवक्ता एन्क्लेव, शिक्षक एन्क्लेव, पत्रकार एन्क्लेव व श्रवण एन्क्लेव नाम के दो-दो ब्लॉक होंगे। श्रवण एन्क्लेव में आमजन के लिए फ्लैट होंगे। उपाध्यक्ष ने बताया कि योजना 5.06 एकड़ में विकसित की जाएगी। एक ब्लॉक भूतल प्लस चार मंजिल का होगा। प्रत्येक ब्लॉक में 32 फ्लैट होंगे। मुख्यमंत्री ने इस योजना की डिजाइन को स्वीकृति दे दी है। अगले महीने तक इसका शिलान्यास भी हो सकता है। इसकी बुकिंग 15 सितंबर से शुरू हो जाएगी।