फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   GDA Vice President inspected many projects including boating park

GDA उपाध्यक्ष ने किया निरीक्षण: दिसंबर तक पूरा हो जाएगा रामगढ़ताल किनारे रेलिंग, फुटपाथ का काम

Thu, 29 Sep 2022 11:54 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 29 Sep 2022 11:54 AM IST
सार

प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह ने बताया कि रेलिंग लगाने एवं फुटपाथ बनाने का काम करीब दो महीने यानी दिसंबर से पहले पूरा हो जाएगा। दर्शक दीर्घा का काम भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। यहां से निकलकर उपाध्यक्ष नौकायन होते हुए नया सवेरा के अंतिम छोर तक गए।

विज्ञापन
GDA Vice President inspected many projects including boating park
नौकायन का निरीक्षण करते जीडीए उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) के नवागत उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर ने पहली बार बुधवार को प्रमुख परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। दिग्विजयनाथ पार्क और नौकायन समेत करीब आधा दर्जन परियोजनाओं का निरीक्षण कर उन्होंने प्रगति जांची। निर्देश दिए कि कार्य की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के साथ ही उसे समय से पूरा किया जाए। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


उपाध्यक्ष सबसे पहले रामगढ़ताल के सुंदरीकरण के लिए लगाई जा रही रेलिंग देखने पहुंचे। उन्होंने रेलिंग एवं दर्शक दीर्घा के बारे में जानकारी ली। प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह ने बताया कि रेलिंग लगाने एवं फुटपाथ बनाने का काम करीब दो महीने यानी दिसंबर से पहले पूरा हो जाएगा। दर्शक दीर्घा का काम भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। यहां से निकलकर उपाध्यक्ष नौकायन होते हुए नया सवेरा के अंतिम छोर तक गए। उपाध्यक्ष ने जेट्टी पर स्थापित ओपेन जिम आदि के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन


वाटर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का निरीक्षण करने के बाद महंत दिग्विजयनाथ पार्क के पास निर्मित पार्किंग स्थल पहुंचे। बताया गया कि पार्किंग जल्द ही शुरू कर दी जाएगी। उपाध्यक्ष ने बच्चों के लिए बनाए गए पार्क एवं उसमें दी गई सुविधाओं की जानकारी ली। उस क्षेत्र में प्रस्तावित वेंडिंग जोन के बारे में भी उन्होंने जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपाध्यक्ष ने चंपा देवी पार्क के पास निर्माणाधीन गोरक्ष एन्क्लेव आवासीय योजना का भी निरीक्षण किया। अभियंताओं ने बताया कि इस बहुमंजिली आवासीय योजना के ज्यादातर फ्लैट आवंटित हो चुके हैं। निरीक्षण के दौरान जीडीए के सचिव उदय प्रताप सिंह, प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह, सहायक अभियंता एके तायल आदि उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें: अनाथ आश्रम की आड़ में बेचे जा रहा थे बच्चे, अपने ही बुने जाल में फंस कर गिरोह का हुआ भंडाफोड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed