फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   GDA is preparing to hand over 16 colonies.

Gorakhpur News: जीडीए की 16 कालोनियों को हैंडओवर करने की तैयारी

Sun, 14 Dec 2025 12:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
GDA is preparing to hand over 16 colonies.
नगर निगम को जीडीए देगा 57 करोड़ रुपये, बोर्ड बैठक में प्रस्ताव को मिल चुकी है औपारिक मंजूरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गोरखपुर शहर की 16 जीडीए कॉलोनियों के निवासियों के लिए राहत की खबर है। लंबे समय से लंबित इन कॉलोनियों के नगर निगम को हस्तांतरण का रास्ता अब साफ होता नजर आ रहा है। नगर निगम और गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की संयुक्त पहल के तहत कॉलोनियों को हैंडओवर करने का निर्णय लिया गया है। हाल ही में हुई दोनों संस्थाओं की बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव को औपचारिक मंजूरी मिल चुकी है, जिसके बाद प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
हस्तांतरण प्रक्रिया के तहत जीडीए नगर निगम को 57 करोड़ रुपये की धनराशि उपलब्ध कराएगा। इस राशि का उपयोग बुनियादी ढांचे को दुरुस्त करने और नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने में किया जाएगा। हैंडओवर से पहले ही नगर निगम ने सफाई और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को लेकर सर्वे शुरू कर दिया है, ताकि प्रक्रिया पूरी होते ही काम में देरी न हो।
विज्ञापन

नगर निगम का फिलहाल मुख्य फोकस सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर है। इसके तहत 100 से अधिक सफाई मित्रों की तैनाती की जाएगी, जिन्हें शहरी आजीविका केंद्र (सीएलसी) के माध्यम से रखा जाएगा। इसके अलावा घर-घर कूड़ा संग्रहण के लिए करीब दो करोड़ रुपये की लागत से 12 मैजिक वाहन, एक ट्रक और एक जेसीबी खरीदी जाएगी। जीडीए में पहले से कार्यरत सफाई मित्र भी व्यवस्था में सहयोग करते रहेंगे। हस्तांतरण के बाद कॉलोनियों के नागरिकों को नगर निगम की सभी सेवाओं का सीधा लाभ मिलेगा। टैक्स व्यवस्था, शिकायत निस्तारण, सड़क मरम्मत, नाली, स्ट्रीट लाइट, पेयजल और पार्क जैसी सुविधाएं व्यवस्थित रूप से उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि सर्वे रिपोर्ट के आधार पर चरणबद्ध कार्ययोजना बनाई जाएगी, जिससे हैंडओवर के तुरंत बाद कॉलोनियों में व्यापक सुधार सुनिश्चित की जा सके। इससे न केवल सफाई व्यवस्था बेहतर होगी, बल्कि शहरी जीवन की गुणवत्ता में भी साफ बदलाव दिखाई देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed