{"_id":"61bc15f0a5269758d044d4d0","slug":"gda-group-housing-project-in-gorakhpur-ramgarhtal-area-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: रामगढ़ताल इलाके में जीडीए का ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट शीघ्र, जानिए कब शुरू हो रही बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: रामगढ़ताल इलाके में जीडीए का ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट शीघ्र, जानिए कब शुरू हो रही बुकिंग
Fri, 17 Dec 2021 10:15 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 17 Dec 2021 10:15 AM IST
सार
बौद्ध संग्रहालय एवं चिड़ियाघर की चहारदिवारी के बीच सात एकड़ में ग्रीन वुड अपार्टमेंट बनेगा। यहां टू-बीएचके से लेकर फोर बीएचके के करीब 440 आवास बनेंगे।
विज्ञापन
गोरखपुर विकास प्राधिकरण
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के रामगढ़ताल इलाके में गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) सोमवार को एक और ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट लांच करने जा रहा है। बौद्ध संग्रहालय एवं चिड़ियाघर की चहारदिवारी के बीच सात एकड़ में ग्रीन वुड अपार्टमेंट बनाएगा। इसमें कुल 440 आवास बनाए जाएंगे। सोमवार से आवासों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो जाएगी। इच्छुक लोग 31 जनवरी 2022 तक बुकिंग करा सकेंगे।
जीडीए की योजना के अनुसार इन अपार्टमेंट से टू-बीएचके से लेकर फोर-बीएचके आवास शामिल हैं। आवासों का क्षेत्रफल बालकनी सहित करीब 797 वर्ग फीट से लेकर 1695 वर्ग फीट तक होगा। कीमत 66.20 लाख रुपये लेकर एक करोड़ 35 लाख 18 हजार रुपये तक के आवास होंगे।
जीडीए ने तीन ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट लांच करने की घोषणा की थी। इनमें से चंपा देवी पार्क के पास गोरक्ष एन्क्लेव को लांच किया जा चुका है और अधिकतर आवासों की बुकिंग भी हो चुकी है। इस प्रोजेक्ट की सफलता के बाद ग्रीन वुड अपार्टमेंट लांच किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट में पांच पार्क भी बनाए जाएंगे। पार्किंग की बेहतर व्यवस्था होगी। एक टावर में बेसमेंट, स्टिल्ट (भूतल) के अतिरिक्त 11 तल बनाए जाएंगे। लिफ्ट व सीढ़ियों का पर्याप्त व्यवस्था होगी। जीडीए द्वारा बनाया जाने वाला यह अब तक का सबसे ऊंचा टावर होगा।
विज्ञापन
थ्री-बीएचके टाइप ए आवास का क्षेत्रफल करीब 1556 वर्ग फीट एवं कीमत एक करोड़ 24 लाख 13 हजार रुपये होगी। थ्री-बीएचके टाइप बी के आवास का क्षेत्रफल करीब 1396 वर्ग फीट एवं कीमत एक करोड़ 12 लाख 45 हजार रुपये होगी। थ्री बीएचके टाइप सी के आवास का क्षेत्रफल 1250 वर्ग फीट एवं कीमत एक करोड़ एक लाख 18 हजार रुपये होगी। टू बीएचके आवास का क्षेत्रफल 797 वर्ग फीट एवं कीमत करीब 66.20 लाख रुपये होगी।
जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने बताया कि गोरक्ष एन्क्लेव परियोजना के बाद दूसरी परियोजना के रूप में ग्रीन वुड अपार्टमेंट को सोमवार को लांच किया जाएगा। इसके लिए सोमवार से बुकिंग की जा सकती है। 31 जनवरी 2022 अंतिम तिथि होगी। इस परियोजना के अंतर्गत बनाए जाने वाला प्रत्येक टावर 11 तल का होगा।
विज्ञापन
जीडीए की योजना के अनुसार इन अपार्टमेंट से टू-बीएचके से लेकर फोर-बीएचके आवास शामिल हैं। आवासों का क्षेत्रफल बालकनी सहित करीब 797 वर्ग फीट से लेकर 1695 वर्ग फीट तक होगा। कीमत 66.20 लाख रुपये लेकर एक करोड़ 35 लाख 18 हजार रुपये तक के आवास होंगे।
विज्ञापन
जीडीए ने तीन ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट लांच करने की घोषणा की थी। इनमें से चंपा देवी पार्क के पास गोरक्ष एन्क्लेव को लांच किया जा चुका है और अधिकतर आवासों की बुकिंग भी हो चुकी है। इस प्रोजेक्ट की सफलता के बाद ग्रीन वुड अपार्टमेंट लांच किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट में पांच पार्क भी बनाए जाएंगे। पार्किंग की बेहतर व्यवस्था होगी। एक टावर में बेसमेंट, स्टिल्ट (भूतल) के अतिरिक्त 11 तल बनाए जाएंगे। लिफ्ट व सीढ़ियों का पर्याप्त व्यवस्था होगी। जीडीए द्वारा बनाया जाने वाला यह अब तक का सबसे ऊंचा टावर होगा।
विज्ञापन
तीन तरह के होंगे थ्री बीएचके आवास
इस योजना में थ्री-बीएचके आवास तीन तरह के बनाए जाएंगे। इसे टाइप ए, बी व सी के रूप में बनाया जाएगा। क्षेत्रफल के साथ इनकी कीमतों में भी अंतर होगा। तीनों प्रकार के 88-88 आवास बनाए जा रहे हैं। इसी तरह फोर-बीएचके एवं टू-बीएचके के भी 88-88 आवास ही बनाए जाएंगे। इस प्रोजेक्ट में सभी आवासों को अलग-अलग बनाने की योजना है। फोर-बीएचके आवास का क्षेत्रफल बालकनी सहित करीब 1695 वर्ग फीट एवं कीमत जीएसटी सहित एक करोड़ 35 लाख 18 हजार रूपये होगी।थ्री-बीएचके टाइप ए आवास का क्षेत्रफल करीब 1556 वर्ग फीट एवं कीमत एक करोड़ 24 लाख 13 हजार रुपये होगी। थ्री-बीएचके टाइप बी के आवास का क्षेत्रफल करीब 1396 वर्ग फीट एवं कीमत एक करोड़ 12 लाख 45 हजार रुपये होगी। थ्री बीएचके टाइप सी के आवास का क्षेत्रफल 1250 वर्ग फीट एवं कीमत एक करोड़ एक लाख 18 हजार रुपये होगी। टू बीएचके आवास का क्षेत्रफल 797 वर्ग फीट एवं कीमत करीब 66.20 लाख रुपये होगी।