{"_id":"6508b0fb3bbd11ccc6090a27","slug":"gave-the-mantra-of-communication-excellence-and-quality-to-the-principal-and-officers-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-310250-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अधिष्ठाता एवं अधिकारियों को दिया संवाद, उत्कृष्टता एवं गुणवत्ता का मंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अधिष्ठाता एवं अधिकारियों को दिया संवाद, उत्कृष्टता एवं गुणवत्ता का मंत्र
विज्ञापन
कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने गोविवि के प्रशासनिक भवन में चार घंटे की बैठक
अधिष्ठाता व अधिकारियों और एनआईआरएफ टीम के साथ की अलग-अलग बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने गोविवि के 42वें दीक्षांत समारोह के समापन के बाद विवि के प्रशासनिक भवन में करीब चार घंटे तक चली बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने विवि प्रशासन को संवाद, उत्कृष्टता एवं गुणवत्ता का मंत्र दिया। छात्रों के प्रति प्रतिबद्धता के लिए कॉलेजों के शिक्षकों की भी प्रशंसा की।
कमेटी हाॅल में करीब तीन बजे शुरू हुआ बैठकों का दौर शाम 7 बजे तक चला। इसमें गोविवि के सभी आधिकारिक स्टेकहोल्डर्स से उन्होंने संवाद किया। उनकी समस्याओं को सुना और महत्वपूर्ण सुझाव दिए। पहली बैठक में कुलाधिपति ने अधिष्ठातागण तथा अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने गुणवत्ता तथा स्थानीय स्तर पर लोगों के समक्ष मुद्दों को सुलझाने में अग्रणी भूमिका पर जोर दिया। अन्य विश्वविद्यालयों के साथ शोध विषयों को साझा करने, नए विषयों की खोज तथा साझा पब्लिकेशन की बात कही। भारत सरकार की लोककल्याण की योजनाओं का कुपोषण से लड़ने, युवाओं द्वारा रेप जैसे अपराध करने, वृद्धाश्रम बढ़ने के कारणों जैसे विषयों पर शोध का सुझाव दिया। बैठक में कुलपति प्रो. पूनम टंडन तथा कुलसचिव प्रो शांतनु रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
...
नीति निर्माताओं से करें शोध परिणामों पर चर्चा
उन्होंने कहा कि सरकार के नीति निर्माताओं से अपने किए गए शोध के परिणामों पर चर्चा करें। फिटनेस सेंटर को जनता के लिए खोलें और उसके संचालन के लिए वित्तीय संसाधन जुटाएं। एनआईआरएफ की टीम के साथ बैठक में उन्होंने क्यूएस व अन्य वर्ल्ड रैंकिंग की तैयारी के निर्देश दिए।
विज्ञापन
-- -
महाविद्यालयों के प्रतिनिधियों से की मुलाकात
कुलाधिपति ने गोरखपुर विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों से भी मुलाकात की। उनकी चुनौतियों व समस्याओं को सुना। समस्याओं के निदान का आश्वासन दिया।