फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gas cylinders are being supplied for 6,000 less than required... home delivery is a problem

Gorakhpur News: जरूरत से छह हजार कम मिल रहे गैस सिलिंडर... होम डिलीवरी में दिक्कत

Tue, 28 Apr 2026 03:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 28 Apr 2026 03:13 AM IST
विज्ञापन
Gas cylinders are being supplied for 6,000 less than required... home delivery is a problem

विज्ञापन
भीषण गर्मी में लाइन लगने से लोग परेशान, सहालग के चलते और बढ़ी मांग


गोरखपुर। रसोई गैस की किल्लत अभी भी बनी हुई है। जिले में जरूरत के हिसाब से करीब छह हजार गैस सिलिंडर की आपूर्ति कम हो रही है। ऐसे में होम डिलीवरी में दिक्कत आ गई है। इसी वजह से लोग गोदामों पर सुबह से ही गर्मी में लाइन में लग जा रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में मारपीट की नौबत तक आ जा रही है।
आपूर्ति विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, जिले में प्रतिदिन सामान्य दिनों में 28 से 30 हजार के आसपास गैस सिलिंंडर की मांग है और आपूर्ति लगभग 22 हजार के आसपास हो रही है। इस कारण लोगों को होम डिलीवरी में कुछ दिन की देरी हो रही है।
विज्ञापन

सोमवार को ज्यादातर गैस एजेंसियां पर बंदी रही जिससे होम डिलीवरी भी बहुत कम हुई। सप्ताह भर से ज्यादा समय होने के बाद भी लोगों के घर गैस सिलिंडर नहीं पहुंच पा रहा है। उपभोक्ता विकास सिंह का कहना है कि तेज धूप और गर्मी के कारण एजेंसी पर जाकर घंटों लाइन में लगना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में होम डिलीवरी ही एकमात्र विकल्प बचता है, लेकिन उसमें भी देरी होने से परेशानी और बढ़ रही है। इसी तरह विवेकपुरम, तारामंडल की कांति उपाध्याय का कहना है कि 17 अप्रैल को बुकिंग की थी, अब तक सिलिंडर घर नहीं पहुंचा है। बुजुर्ग होने के चलते एजेंसी पर लाइन लगाने में दिक्कत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी रामेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार, मांग के अनुरूप आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। होम डिलीवरी ज्यादा से ज्यादा करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed