{"_id":"691f73f8b04800c312080b29","slug":"gas-cylinder-shortage-will-be-resolved-in-five-days-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1140956-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पांच दिन में दूर हो जाएगी गैस सिलिंडर की किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पांच दिन में दूर हो जाएगी गैस सिलिंडर की किल्लत
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
गोरखपुर। हिंदुस्तान पेट्रोलियम के ग्राहकों को एक महीने से घरेलू गैस सिलिंडर की समस्या हो रही है, जो अभी पांच दिन और बरकरार रहेगी। इससे आवश्यकता पड़ने पर ग्राहक गैस भरा सिलिंडर 11 से 12 सौ में खरीद रहे हैं।
बताया जा रहा है कि गीडा में बॉटलिंग प्लांट में लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस एलपीजी की रिफिल होती है। विगत एक महीने से यह रिफिल कम हो रही है जिसके कारण उपभोक्ताओं को गैस के लिए 10-10 दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है।
बताया जा रहा है कि रसोई गैस सिलिंडर में रिफिल के लिए एलपीजी बंगाल से मंगाई जा रही है। यहां से आवक कम होने के कारण गैस की रिफिल करने की संख्या में कमी आई है। गीडा में इसकी रिफिल प्रतिदिन लगभग 30000 से ज्यादा होती थी लेकिन इस समय आधे से भी काम हो गई है। रोजाना 100 ट्रक रिफिल करने वाली यह कंपनी लगभग 20 ट्रक के आसपास ही रिफिल कर पा रही है। इसके कारण लाखों उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
--
कोट
समस्या के समाधान की व्यवस्था की जा रही है। उम्मीद है कि चार से पांच दिनों में व्यवस्था पटरी पर आ जाएगी।
- रामेंद्र प्रताप सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी