फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Garments and cosmetics were ruined after water entered the shops and soaked the merchandise.

Gorakhpur News: राप्ती कॉम्प्लेक्स में जलभराव से व्यापारियों को लाखों का नुकसान, गारमेंट-कॉस्मेटिक खराब

Mon, 20 Jul 2026 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 20 Jul 2026 02:26 AM IST
सार

व्यापारियों ने रविवार का पूरा दिन दुकानों की सफाई, पानी निकालने और भीगे हुए सामान को अलग करने में बिताया। सबसे अधिक नुकसान गारमेंट और कॉस्मेटिक कारोबारियों को हुआ। बारिश के कारण कई दुकानों में रखा नया स्टॉक भी खराब हो गया। व्यापारियों का कहना है कि अभी बारिश का मौसम शुरू ही हुआ है और यदि लगातार तेज बारिश हुई तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।

विज्ञापन
Garments and cosmetics were ruined after water entered the shops and soaked the merchandise.
राप्ती कॉंप्लेक्स में गद्दा सुखाते दुकानदार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पिछले दो दिनों की बारिश ने असुरन स्थित राप्ती कॉम्प्लेक्स के व्यापारियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शनिवार को कॉम्प्लेक्स की कई दुकानों में पानी घुसने से लाखों रुपये का सामान भीगकर खराब हो गया। रविवार को पानी तो कुछ कम हुआ लेकिन परिसर में कीचड़ फैले रहने से ग्राहकों की आवाजाही कम रही। इससे व्यापार प्रभावित हुआ।

विज्ञापन


व्यापारियों ने रविवार का पूरा दिन दुकानों की सफाई, पानी निकालने और भीगे हुए सामान को अलग करने में बिताया। सबसे अधिक नुकसान गारमेंट और कॉस्मेटिक कारोबारियों को हुआ। बारिश के कारण कई दुकानों में रखा नया स्टॉक भी खराब हो गया।

विज्ञापन

Garments and cosmetics were ruined after water entered the shops and soaked the merchandise.
धर्मशाला पुल के नीचे लगा पानी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
व्यापारियों का कहना है कि अभी बारिश का मौसम शुरू ही हुआ है और यदि लगातार तेज बारिश हुई तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।

शनिवार को मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव व नगर आयुक्त अजय जैन ने राप्ती कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया था। इसके बावजूद व्यापारियों का कहना है कि जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान जरूरी है। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही जनप्रतिनिधियों से मिलकर हुए नुकसान और जलनिकासी की समस्या से अवगत कराएंगे।
विज्ञापन

Garments and cosmetics were ruined after water entered the shops and soaked the merchandise.
व्यापारी मणिनाथ व दीनानाथ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बोले व्यापारी-
शनिवार को दुकान में पानी भर गया था। रविवार को भी बारिश के कारण दिक्कत बनी रही। पूरा दिन दुकान की सफाई, भीगे सामान को निकालने और व्यवस्था ठीक करने में निकल गया। कारोबार पूरी तरह प्रभावित हुआ है: मणिनाथ गुप्ता, व्यापारी

मेरी गारमेंट की दुकान में पानी घुसने से कपड़े भीग गए। काफी नुकसान हुआ है। अब खराब हुए सामान को अलग करना पड़ रहा है: दीनानाथ, गारमेंट व्यापारी
विज्ञापन

Garments and cosmetics were ruined after water entered the shops and soaked the merchandise.
व्यापारी अजय पांडेय व मोनू गुप्ता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कुछ दिन पहले ही लाखों रुपये का नया गारमेंट का सामान मंगाया था। बारिश का पानी दुकान में घुसने से अधिकांश कपड़े भीग गए। इससे बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है: अजय पांडेय, गारमेंट व्यापारी

मेरी श्रृंगार और कॉस्मेटिक की दुकान में भी पानी भर गया। काफी सामान भीगकर खराब हो गया। प्रशासन को जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करना चाहिए, ताकि आगे ऐसी परेशानी न हो; मोनू गुप्ता, कॉस्मेटिक व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed