फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Garib Rath went late by 12 hours, Amarnath got late again

Gorakhpur News: 12 घंटे देरी से गई गरीबरथ, फिर लेट हुई अमरनाथ

Wed, 15 May 2024 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 15 May 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Garib Rath went late by 12 hours, Amarnath got late again
फोटो- किसान आंदोलन के कारण लेट हो रही अमृतसर रूट की ट्रेनें
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। ट्रेनों के लेट होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। रविवार को आने वाली ट्रेन मंगलवार को पहुंच रही है। अंबाला मंडल के शंभू स्टेशन पर चल रहे किसान आंदोलन की वजह से अमृतसर रूट की ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। मंगलवार को अमृतसर जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस 12 घंटे की देरी से गई। वहीं जम्मूतवी से रविवार को गोरखपुर आने वाली अमरनाथ एक्सप्रेस मंगलवार की रात करीब 49 घंटे देरी से पहुंची। ट्रेन लेट होने की वजह से यात्रियों का बुरा हाल है। दूर-दराज से आने वाले यात्रियों को स्टेशन पर ही लंबा समय गुजारना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच उनके पास इंतजार के अलावा और कोई विकल्प नहीं है।
मंगलवार को दोपहर गरीब रथ एक्सप्रेस से लुधियाना जाने वाले आशुतोष ने बताया कि वह बड़हलगंज के रहने वाले हैं। इस ट्रेन को रात में 12 बजे आना था, लेकिन यह दिन में 12 बजे आ रही है। सुबह से ही स्टेशन पर बैठकर इसका इंतजार कर रहे हैं। अमरनाथ से आने वाले सुरेश ने बताया कि तीन महीने पहले उन्होंने अमरनाथ एक्सप्रेस में टिकट बुक किया था। रिशेड्यूल होते-होते यह दो दिन बाद चली। मेरी एक हफ्ते की छुट्टी में से तीन दिन ऐसे ही बर्बाद हो गए। अब फिर दो दिन बाद अमृतसर के लिए निकलना पड़ेगा।
विज्ञापन

आम्रपाली एक्सप्रेस मंगलवार को छह घंटे लेट, नई दिल्ली क्लोन स्पेशल छह घंटे देरी से आई।
--
गोरखधाम में चढ़ने के लिए मारा-मारी
दिल्ली और भटिंडा जाने वाली गोरखधाम एक्सप्रेस में मंगलवार को भयंकर भीड़ देखने को मिली। शाम में जैसे ही ट्रेन प्लेटफॉर्म पर आई उसी समय यात्रियों की भीड़ उसपर टूट पड़ी। जनरल कोच में तो घुसने के लिए मारा मारी करनी पड़ी। हर बोगी के सामने कम से कम 50 यात्री, कोई खिड़की के रास्ते चढ़ रहा तो कोई ट्रैक के रास्ते अंदर जाने की कोशिश करता नजर आया। जो देर हो गया उसको अंदर घुसने में मशक्कत करनी पड़ी। नौबत यह आ गई कि ट्रेन की टॉयलेट में घुसकर लोगों को जाना पड़ा। भीषण गर्मी के बीच यात्री ट्रेन में परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed