{"_id":"614a3fe18ebc3eb3bc3e989f","slug":"gareeb-kalyaan-mela-gorakhpur-city-news-gkp410100798","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीब कल्याण मेला: जरूरतमंदों को मिलेगा योजनाओं का लाभ, 25 को सभी विकास खंडों में लगाया जाएगा मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीब कल्याण मेला: जरूरतमंदों को मिलेगा योजनाओं का लाभ, 25 को सभी विकास खंडों में लगाया जाएगा मेला
Wed, 22 Sep 2021 11:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 11:07 AM IST
सार
इसकी जानकारी देते हुए डीएम विजय किरन आनंद ने बताया कि मेले में उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन दिए जाने के लिए ऑयल कंपनी के अधिकारियों एवं गैस एजेंसी के माध्यम से कैंप लगाया जाएगा।
विज्ञापन
उज्ज्वला योजना
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के सभी ब्लॉकों में 25 सितंबर को गरीब कल्याण मेले का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान जरूरतमंदों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ उनका प्रचार-प्रसार किया जाएगा। यह जानकारी डीएम विजय किरन आनंद दी। उन्होंने बताया कि मेले में उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन दिए जाने के लिए ऑयल कंपनी के अधिकारियों एवं गैस एजेंसी के माध्यम से कैंप लगाया जाएगा। इसमें लाभार्थियों को निशुल्क गैस कनेक्शन दिए जाएंगे। तीनों ऑयल कंपनियों के विक्रय अधिकारी आपस में समन्वय स्थापित कर जिला पूर्ति अधिकारी के मार्गदर्शन में ब्लॉकवार कैंप लगवाएंगे।
विकास खंड पर किस-किस कुकिंग गैस वितरक द्वारा कैंप लगाया जाएगा, इसका निर्धारण भी जिला समन्वयक द्वारा किया जाएगा। डीएम ने कहा कि इसी तरह मेले में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के तहत पात्र परिवारों को राशन कार्ड भी उपलब्ध कराया जाएगा। ब्लॉक स्तरीय राशन कार्ड के कैंप के आयोजन की जिम्मेदारी बीडीओ की होगी। इसके लिए एक सहायक विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित करते हुए सहयोग के लिए ब्लॉक स्तरीय कर्मियों को संबद्ध किया जाएगा।
हेल्पलाइन नंबर के बारे में दें जानकारी
डीएम ने निर्देश दिए कि टोल फ्री नंबर-1800-1800-150 एवं हेल्पलाइन नंबर-1967 तथा वन नेशन वन राशन कार्ड के संबंध में स्थापित नंबर-14445 के संबंध में लोगों को जानकारी दी जाए। यह भी बताया जाए कि अंत्योदय अन्न योजना के तहत प्रत्येक राशन कार्ड धारक को 20 किलो गेहूं व 15 किलो चावल क्रमश: दो और तीन रुपये प्रति किग्रा की दर से दिया जाता है।