फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Garbage disposal started at Ekla Dam

Gorakhpur News: एकला बांध पर शुरू हुआ कूड़ा निस्तारण

Mon, 22 May 2023 03:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 03:19 AM IST
विज्ञापन
Garbage disposal started at Ekla Dam
एकला बांध पर शुरू हुआ कूड़ा निस्तारण
एक घंटे में 50 टन कूड़े का होगा निपटारा, दो शिफ्टों में चलेगी मशीन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। राप्ती नदी के पास एकला बंधे पर कूड़े के निस्तारण की प्रक्रिया रविवार को शुरू हुई। बिजली कनेक्शन देर से मिलने की वजह से पहले दिन जेनरेटर चलाकर मशीन का ट्रायल किया गया। मशीन में कूड़ा डाला जा रहा है, तो इससे पॉलिथीन, मिट्टी, कपड़े और ईंट-पत्थर अलग- अलग जगह पर इकट्ठा हो रहे हैं।

नगर निगम ने कूड़ा का निस्तारण करने के लिए दिल्ली की एक कंपनी को ठेका दिया था। यह कंपनी 386 रुपये प्रति टन की दर से कूड़ा का निपटारा करेगी। इसके लिए दो मशीनें लगाई गई हैं। इससे दो शिफ्टों में 16 घंटे कूड़ा निस्तारित होगा। रविवार को कंपनी के कर्मचारियों ने मशीन का ट्रायल शुरू किया। पहले दिन बिजली कनेक्शन विलंब से मिलने की वजह से कार्यदायी संस्था ने जेनरेटर चलाकर काम शुरू किया। मशीन से एक घंटे में 50 टन कूड़ा निस्तारित होगा। मशीन को चलाने के लिए चार ऑपरेटर तैनात किए गए हैं। तीन पोकलेन मशीनें नीचे दबा कूड़ा निकालकर मशीन तक पहुंचाएंगी। कूड़ा की तौल करने के लिए पहले ही सौ टन का धर्मकांटा लगाया गया था।
विज्ञापन

नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि अब एकला बांध पर कूड़ा निस्तारण होगा। रविवार को मशीन चलाकर निजी कंपनी के कर्मचारियों ने काम शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed