फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gangster on nine more miscreants in Gorakhpur two arrested

Gorakhpur News: गोरखपुर में नौ और बदमाशों पर गैंगस्टर, दो गिरफ्तार

Wed, 21 Dec 2022 12:14 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर Published by: vivek shukla Updated Wed, 21 Dec 2022 12:14 PM IST
सार

 डीएम से अनुमोदन के बाद गगहा पुलिस ने बैंक एकाउंट खोलकर जालसाजी करने वाले दो बदमाशों को गिरोहबंद किया। वहीं, खजनी पुलिस ने कच्ची शराब के धंधे में संलिप्त तीन बदमाशों पर गैंगस्टर का केस दर्ज कर लिया। सिकरीगंज पुलिस ने हत्या करने वाले चार आरोपियों को गिरोहबंद किया है।

विज्ञापन
Gangster on nine more miscreants in Gorakhpur two arrested
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

गोरखपुर जिले के नौ और बदमाशों पर मंगलवार को पुलिस ने गैंगस्टर का केस दर्ज कर लिया। डीएम से अनुमोदन के बाद गगहा पुलिस ने बैंक एकाउंट खोलकर जालसाजी करने वाले दो बदमाशों को गिरोहबंद किया। वहीं, खजनी पुलिस ने कच्ची शराब के धंधे में संलिप्त तीन बदमाशों पर गैंगस्टर का केस दर्ज कर लिया। सिकरीगंज पुलिस ने हत्या करने वाले चार आरोपियों को गिरोहबंद किया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, लोगों का बैंक एकाउंट खोलकर जालसाजी करने के मामले में पुलिस गगहा के सहेरुआ निवासी योगेंद्र कुमार व संजय को पहले जेल भेजा था। जांच में पाया गया कि यह गिरोह बनाकर लोगों के साथ संगठित अपराध कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट तैयार कर डीएम को भेजी थी।
विज्ञापन

 
अनुमोदन के बाद मंगलवार को पुलिस ने गिरोहबंद करने की कार्रवाई की। योगेंद्र को गैंग लीडर बनाया गया है। उधर, खजनी पुलिस ने कच्ची शराब बेचने वाले तीन लोगों को गिरोहबंद किया। पुलिस ने बेलडाड़ा निवासी जितेंद्र सिंह, यहीं के सोवेंद्र यादव व झारखंड के राजेश भगत पर गैंगस्टर का केस दर्ज किया। तीनों पर पहले से मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिकरीगंज पुलिस ने हत्या में आरोपी बनाए गए जगरनाथपुर निवासी संदीप उपाध्याय, सोनू उर्फ जितेंद्र, श्याम उपाध्याय व ओरी प्रसाद को गिरोहबंद कर श्याम उपाध्याय और ओरी प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।


एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने कहा कि हत्या, कच्ची शराब के धंधे में लिप्त और जालसाजी करने वालों पर गैंगस्टर का केस दर्ज किया गया है। अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। इनके अवैध रूप से कमाई गई संपत्तियों का ब्योरा भी जुटाया जा रहा है। इसे कुर्क किया जाएगा। सिकरीगंज पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed