{"_id":"63901057042a163a976ce057","slug":"gangster-on-four-miscreants-who-killed-with-knife","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: चाकू से गोदकर हत्या करने वाले चार बदमाशों पर गैंगस्टर, डीएम ने दिया आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: चाकू से गोदकर हत्या करने वाले चार बदमाशों पर गैंगस्टर, डीएम ने दिया आदेश
Wed, 07 Dec 2022 09:32 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 07 Dec 2022 09:32 AM IST
सार
एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि कैंट में सुनियोजित ढंग से हत्या करने वाले गिरोह पर और रामगढ़ताल पुलिस ने चोरी करने वाले दो बदमाशों पर गैंगस्टर का केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की संपत्तियों का ब्योरा जुटा रही है। अपराध से अर्जित संपत्तियों को जब्त किया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
गोरखपुर जिले के कैंट इलाके के बेतियाहाता में चाकू घोंपकर रामकृष्ण मिश्रा की हत्या करने के चार आरोपियों पर पुलिस ने गैंगस्टर का केस दर्ज कर लिया। डीएम की संस्तुति मिलने कैंट पुलिस ने मंगलवार को गिरोहबंद कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने रामगढ़ताल के रुस्तमपुर निवासी दीपक चौहान, सूरज, बेतियाहाता टेलीफोन कॉलोनी निवासी प्रदीप साहनी और संतकबीरनगर के मेंहदावल के मनैतापुर निवासी रामानंद पर केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण राय ने बताया कि 10 अगस्त को बेतियाहाता निवासी रामकृष्ण मिश्र पर चारों बदमाशों ने चाकू से हमला हमला कर दिया। जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
इस घटना से आमजन में भय व्याप्त हो गया। पुलिस ने इस मामले में 20 अगस्त को आरोप पत्र कोर्ट में प्रेषित कर दिया। कैंट पुलिस ने डीएम के अनुमोदन पर मंगलवार को गैंगेस्टर एक्ट के तहत पंजीकृत किया। दीपक इस गैंग का सरगना है। उसके खिलाफ पहले से दो मुकदमे दर्ज हैं। जल्द ही पुलिस आरोपियों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत संपत्ति जब्त की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
Trending Videos
रामगढ़ताल में शातिर चोरों पर गैंगस्टर
रामगढ़ताल पुलिस ने चोरी की वारदात करने वाले दो बदमाशों पर गैंगस्टर का केस दर्ज किया है। डीएम की संस्तुति मिलने के बाद पुलिस ने गिरोहबंद किया। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि इंदिरा नगर निवासी मनीष रावत अपने साथी राजघाट क्षेत्र के घंटाघर मुरब्बा गली के साथ गैंग बनाकर चोरी की घटना को अंजाम देता है। उनके इस कृत्य में आमजन में भय एवं दहशत का माहौल था। इस गैंग का सरगना मनीष है। आरोपियों की संपत्ति का ब्योरा जुटाया जा रहा है।