{"_id":"63f9b10ef8fc097a18014cc5","slug":"gangster-on-five-miscreants-in-case-of-sabotage-in-restaurant-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रेस्त्रां में तोड़फोड़ के मामले में पांच बदमाशों पर लगा गैंगस्टर, पुलिस ने दर्ज किया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रेस्त्रां में तोड़फोड़ के मामले में पांच बदमाशों पर लगा गैंगस्टर, पुलिस ने दर्ज किया केस
Sat, 25 Feb 2023 12:33 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 25 Feb 2023 12:33 PM IST
सार
एक नवंबर की रात में चिलुआताल के मानबेला निवासी विनोद मिश्रा ने अपने साथियों के साथ सर्किट हाउस के पास स्थित चूल्हा-चौका रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ की थी। इस दौरान कर्मचारियों पर जानलेवा हमला किया गया। रामगढ़ताल थाना पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक राहुल सिंह के प्रार्थना पत्र पर विनोद मिश्रा, राजकरन निषाद, प्रभात यादव समेत 19 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
पांच बदमाशों पर लगा गैंगस्टर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में रामगढ़ताल इलाके के नौकायन रोड पर चूल्हा-चौका रेस्त्रां में कर्मचारियों से मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में पांच बदमाशों को गिरोहबंद किया गया। डीएम की अनुमति के बाद रामगढ़ताल पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने जेपी सिंह उर्फ जय प्रकाश उर्फ रिंकू, विनोद कुमार मिश्रा, प्रभात यादव उर्फ गुड्डू, राजकरन निषाद, विवेक तिवारी को आरोपी बनाया है।
जानकारी के मुताबिक, एक नवंबर की रात में चिलुआताल के मानबेला निवासी विनोद मिश्रा ने अपने साथियों के साथ सर्किट हाउस के पास स्थित चूल्हा-चौका रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ की थी। इस दौरान कर्मचारियों पर जानलेवा हमला किया गया। रामगढ़ताल थाना पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक राहुल सिंह के प्रार्थना पत्र पर विनोद मिश्रा, राजकरन निषाद, प्रभात यादव समेत 19 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया।
पुलिस को उन्होंने सीसी कैमरे की फुटेज सौंकी। वीडियो फुटेज में दिख रहा है कि रिसेप्शन पर खड़े कर्मचारी को पीटने के बाद गिलास तोड़कर गले में घोंपने का प्रयास भी किया गया था। मोबाइल फोन से वीडियो बना रहे युवक को भी बेरहमी से पीटा जा रहा है।
विज्ञापन
आरोपियों पर कार्रवाई के साथ ही रामगढ़ताल पुलिस ने गैंगेस्टर की कार्रवाई की भी रिपोर्ट भेजी थी। डीएम के यहां से अनुमति मिलने के बाद पांच आरोपियों पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि अपराध की गंभीरता को देखते हुए गैंगस्टर का केस दर्ज किया गया।