{"_id":"651692f26ad18e660301a749","slug":"gangster-on-five-criminals-accused-of-theft-reward-on-three-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: चोरी के आरोपी पांच बदमाशों पर गैंगस्टर, तीन पर इनाम; एसएसपी के आदेश पर हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: चोरी के आरोपी पांच बदमाशों पर गैंगस्टर, तीन पर इनाम; एसएसपी के आदेश पर हुई कार्रवाई
Fri, 29 Sep 2023 02:33 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 29 Sep 2023 02:33 PM IST
सार
एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि गैंगस्टर केस में आरोपियों की संपत्ति का ब्योरा जुटाया जा रहा है। इनकी संपत्तियों को कुर्क किया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में गिरोह बनाकर चोरी करने के आरोपी पांच बदमाशों पर झंगहा पुलिस ने गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की है। वहीं मुकदमों वांछित चल रहे तीन बदमाशों पर एसएसपी ने इनाम घोषित किया है। एसएसपी ने इनाम घोषित आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश भी दिए हैं।
जानकारी के मुताबिक, झंगहा पुलिस ने देवरिया जनपद के बनियापार, एकौना निवासी आकाश निषाद, खोराबार के तरकुलानी निवासी सुरेश यादव, चौरीचौरा के छबैला निवासी शेषनाथ यादव, संदीप यादव, झंगहा के करौता निवासी राजन साहनी को गिरोहबंद किया है। पुलिस के मुताबिक, आकाश ही गिरोह का सरगना है। ये सभी आर्थिक, भौतिक लाभ के लिए सामूहिक रूप से एक संगठित गिरोह बनाकर वाहन चोरी का अपराध करते हैं।
इसे भी पढ़ें: एक पहलू यह भी: बेटे और पति को गंवा कर भी बना रही कच्ची शराब, बोली- हमारी भी मजबूरी है साहब
विज्ञापन
इसके अलावा एसएसपी ने सिकरीगंज इलाके में जालसाजी के केस में फरार दुघरा निवासी राजमन यादव पर दस हजार रुपये, गैंगस्टर केस में गीडा थाने से फरार अमरिक पर दस हजार रुपये और गीडा थाने में ही गैंगस्टर केस में फरार विक्रमजीत सिंह पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।