Gorakhpur News: गोरखपुर में एक ही रात 25 बदमाशों पर गैंगस्टर, गो तस्कर भी हैं शामिल
उरुवा पुलिस ने लूट व डकैती का गिरोह चलाने वाली महिला समेत उसके तीन साथियों पर गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। एसपी दक्षिणी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बेलघाट क्षेत्र के रसूलपुर माफी निवासी शिवकुमारी पत्नी शिवाकांत यादव इस गिरोह की सरगना है। उरुवा थाने में उसपर डकैती का मुकदमा दर्ज है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में लूट, डकैती, जालसाजी जैसे वारदातों में शामिल 25 बदमाशों पर एक ही रात पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की। डीएम से अनुमोदन के बाद कैंट, उरुवा, बड़हलगंज, सिकरीगंज, गगहा, खजनी और चिलुआताल पुलिस ने केस दर्ज कर किया। इसमें से कई आरोपी वर्तमान में जमानत पर बाहर हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं।
कैंट में मुठभेड़ में पकड़े गए तीन बदमाशों पर गैंगस्टर
गिरोह बनाकर चोरी व लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बिहार के कोढ़ा गैंग के तीन बदमाशों पर कैंट पुलिस ने गैंगेस्टर का केस दर्ज कर लिया। वर्ष 2021 में एम्स के पास मुठभेड़ में तीनों बदमाश गिरफ्तार किए गए थे। प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय ने बताया कि बिहार के इस गैंग की दहशत आमजन में थी। सरगना बिहार प्रांत के कटिहार जिले के कोढ़ा क्षेत्र के नवा, जुराबगंज निवासी करन यादव उर्फ संजय यादव है। संतकबीरनगर व गोरखपुर के अलग-अलग थानों में छह मुकदमा दर्ज है।
चोरी के आरोपी नौ बदमाश गिरोहबंद
खजनी ने तीन, चिलुआताल ने दो और बड़हलगंज पुलिस ने चोरी के चार आरोपियों पर गैंगस्टर का केस दर्ज किया है। चिलुआताल में पंजीकृत गिरोह का सरगना हरसेवकपुर नंबर एक निवासी अविनाश चौहान है। उसपर विभिन्न थानों में चोरी, लूट समेत अन्य धाराओं में आठ मुकदमे दर्ज हैं। गैंग का सदस्य हरसेवकपुर नंबर एक निवासी अनिल चौहान पर भी राजघाट और चिलुआताल थाने में छह मुकदमा दर्ज है। उधर, खजनी पुलिस ने बाइक चोरी कर उसे काटकर बेचने वाले गिरोह के तीन शातिर बदमाशों पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। बड़हलगंज पुलिस ने आमजगढ़ जिले के अहिरौली क्षेत्र के शंभूपुर निवासी अंकित निषाद, अहिरौली के हेतुगंज अलउवा निवासी राम विनय निषाद, कंधरापुर क्षेत्र के ग्यासपुर निवासी अनीश उर्फ उनीश और दिलीप निषाद को गैंगस्टर का आरोपी बनाया।
लूट व डकैती करने वाले पांच बदमाशों पर गैंगस्टर
गगहा पुलिस ने गिरोह बनाकर लूट व डकैती करने वाले पांच बदमाशों को गिरोहबंद किया है। इस गैंग का सरगना गगहा क्षेत्र के जलपहिया निवासी अनुराग यादव है।
जालसाजी करने वाले चार बदमाशों को गिरोहबंद किया
सिकरीगंज पुलिस ने संगठित गिरोह बनाकर आमजन से ठगी करने वाले चार आरोपियों पर गैंगेस्टर का केस दर्ज किया गया। इस गैंग का सरगना क्षेत्र के महदेवा बाजार, मदारखास निवासी प्रमोद गिरी है। उसपर सिकरीगंज, सहजनवां व हरपुर बुदहट थाने में छह मुकदमा दर्ज है।
लूट में शामिल महिला समेत तीन बदमाशों पर केस
उरुवा पुलिस ने लूट व डकैती का गिरोह चलाने वाली महिला समेत उसके तीन साथियों पर गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। एसपी दक्षिणी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बेलघाट क्षेत्र के रसूलपुर माफी निवासी शिवकुमारी पत्नी शिवाकांत यादव इस गिरोह की सरगना है। उरुवा थाने में उसपर डकैती का मुकदमा दर्ज है। उसके गांव का मुकेश यादव, गोला क्षेत्र के शिवपुर निवासी विकास यादव और गोला के गोपालपुर निवासी अभिषेक यादव गैंग के सदस्य है। अभिषेक यादव पर जिले के अलग-अलग थाने पर आठ मुकदमे दर्ज हैं।
गो-तस्करी करने वाले चार पर लगा गैंगस्टर
गुलरिहा पुलिस ने गो-तस्करी करने वाले गिरोह के चार बदमाशों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। यह गैंग गो-तस्करी में बाधा बनने पर पुलिस के अलावा आमजन पर जानलेवा हमला करने से भी नहीं कतराते हैं। इस गैंग का सरगना बिहार प्रांत के गोपालपुर जिले के अहिरौली दुबौली उर्फ शुक्ल नरहवां निवासी कबूतर उर्फ रूस्तम अली है।