{"_id":"67cd482da4ed4113060f9079","slug":"gangster-charges-can-be-imposed-on-the-culprits-in-gorakhpur-s-apariti-hospital-case-action-can-be-taken-2025-03-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अर्पित हॉस्पिटल प्रकरण: पीड़िता ने दिया बयान...डॉक्टर-संचालक की और बढ़ेंगी मुश्किलें-जानिए क्या है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्पित हॉस्पिटल प्रकरण: पीड़िता ने दिया बयान...डॉक्टर-संचालक की और बढ़ेंगी मुश्किलें-जानिए क्या है पूरा मामला
Sun, 09 Mar 2025 01:20 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: रोहित सिंह
Updated Sun, 09 Mar 2025 01:20 PM IST
सार
उधर, पुलिस जल्द से जल्द चार्जशीट दाखिल करने और आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट की भी कार्रवाई की तैयारी में है। ऐसे में आरोपियों को जमानत मिलने के अवसर भी खत्म हो जाएंगे। पुलिस का प्रयास है कि चार्जशीट दाखिल कर जेल में रहते ही केस का ट्रायल शुरू कराया जा सके, ताकि बाहर आकर आरोपी, पीड़ित पर दबाव न बना सकें।
विज्ञापन
सील अर्पित हॉस्पिटल
- फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
विस्तार
अर्पित हाॅस्पिटल प्रकरण में शुक्रवार को गुलरिहा पुलिस ने देवरिया की पीड़ित महिला लक्ष्मी का बयान कोर्ट के समक्ष कराया। ऐसे में संचालक और डॉक्टर समेत अन्य आरोपियों की मुश्किलें अब और बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
आरोप है कि अभी तक संचालक पीड़िता को समझाकर बयान बदलवाने की कोशिश कर रहा था, ताकि विवेचना में राहत मिल सके, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। इस मामले में मरीज बच्चे को अर्पित हाॅस्पिटल को बेचने और इलाज में लापरवाही व आर्थिक शोषण का आरोप है।
विज्ञापन
उधर, पुलिस जल्द से जल्द चार्जशीट दाखिल करने और आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट की भी कार्रवाई की तैयारी में है। ऐसे में आरोपियों को जमानत मिलने के अवसर भी खत्म हो जाएंगे। पुलिस का प्रयास है कि चार्जशीट दाखिल कर जेल में रहते ही केस का ट्रायल शुरू कराया जा सके, ताकि बाहर आकर आरोपी, पीड़ित पर दबाव न बना सकें।
विज्ञापन
इस प्रकरण में पुलिस ने हॉस्पिटल संचालक प्रवीण सिंह, डॉ. शाकीब, हाॅस्पिटल मैनेजर तुषार, 108 एंबुलेंस चालक, ईएमटी, बिचौलिया अमन गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भिजवा चुकी है। पांच-छह बिचौलियाें की भी तलाश चल रही है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम अर्पित हॉस्पिटल की ओटी, एनआईसीयू और आईसीयू को सील कर चुकी है। मानक के विपरीत चल रहे अर्पित हाॅस्पिटल का पंजीकरण भी रद्द कर दिया गया है।
यह है मामला
देवरिया से लक्ष्मी अपनी देवरानी लीलावती के नवजात बेटे का इलाज कराने 17 जनवरी को 112 एंबुलेंस से बीआरडी मेडिकल कॉलेज आई थीं। यहां पर एंबुलेंस चालक व ईएमटी ने झांसा देकर लक्ष्मी को बीमार बच्चे के साथ अर्पित हॉस्पिटल में भिजवा दिया।
एक निजी एंबुलेंस चालक से इसके बदले में रुपये भी ले लिए। आरोप है कि हॉस्पिटल में डॉक्टर, संचालक और कर्मचारी मरीज का आर्थिक शोषण करने लगे। तब लक्ष्मी ने गुलरिहा थाने में तहरीर दी। पुलिस की मदद से बच्चे को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गुलरिहा पुलिस ने लक्ष्मी की तहरीर पर केस दर्ज कर सभी आरोपियों पर कार्रवाई की।
पीड़िता का कोर्ट के समक्ष बयान करा लिया गया है। पुलिस मामले में अधिक से अधिक साक्ष्य एकत्रित कर एकत्रित कर रही है, ताकि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई हो सके। इसमें कुछ बिचौलियों के नाम भी सामने आए हैं। पुलिस तलाश में जुटी है: अभिनव त्यागी, एसपी सिटी