{"_id":"6309d4c6f922b32fdb1497f1","slug":"gangster-case-registered-against-the-killers-in-ramgarh-tal","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: रामगढ़ताल में हत्यारोपियों पर गैंगस्टर का केस दर्ज, युवक की पीटकर हुई थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: रामगढ़ताल में हत्यारोपियों पर गैंगस्टर का केस दर्ज, युवक की पीटकर हुई थी हत्या
Sat, 27 Aug 2022 01:54 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 27 Aug 2022 01:54 PM IST
सार
रामगढ़ताल थाना पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। प्रभारी निरीक्षक रामगढ़ताल थाना कल्याण सिंह सागर ने आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई करने के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के रामगढ़ताल इलाके के गायघाट बुजुर्ग गांव में 20 जुलाई 2021 को युवक की पीटकर हत्या के मामले में आरोपियों पर गैंगस्टर का केस दर्ज किया गया है। शुक्रवार को रामगढ़ताल थाने के प्रभारी निरीक्षक कल्याण सिंह सागर की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, झंगहा के राजी विश्वनाथपुर निवासी लौहर की गायघाट बुजुर्ग गांव में पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप था कि रात में रिश्तेदारी में अपनी प्रेमिका से मिलने चला गया था जहां पर पकड़े जाने पर उसकी पिटाई कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में परिजन ने गायघाट बुजुर्ग निवासी रमेश निषाद, उसके बेटे देवा, भाई सुरेश व भतीजे सागर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
रामगढ़ताल थाना पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। प्रभारी निरीक्षक रामगढ़ताल थाना कल्याण सिंह सागर ने आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई करने के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी थी।
विज्ञापन
अनुमति मिलने के बाद गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया। तहरीर में प्रभारी निरीक्षक ने लिखा है कि रमेश, सुरेश, देवा और सागर से गांव के लोग भयभीत रहते हैं। इसके डर से लोग बयान नहीं देना चाहते हैं।