{"_id":"64d4b561e6fad8cbfc064c54","slug":"gangster-case-on-four-including-wife-accused-of-murder-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: हत्या करने की आरोपी पत्नी समेत चार पर गैंगस्टर का केस, राजमिस्त्री की फेंकी मिली थी लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: हत्या करने की आरोपी पत्नी समेत चार पर गैंगस्टर का केस, राजमिस्त्री की फेंकी मिली थी लाश
Thu, 10 Aug 2023 03:31 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 10 Aug 2023 03:31 PM IST
सार
एसपी साउथ के अनुसार, हत्या के बाद आरोपियों ने शव के साथ एक फोटो भी खींची थी, जिसमें अमरजीत के हाथ में चाकू था और शव नीचे पड़ा था। अमरजीत का मित्र गर्दन पर चढ़ा था। हत्या के बाद राजमिस्त्री के मोबाइल फोन से भोर में हत्यारोपी ने अनीता से बात भी की थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के बड़हलगंज में राजमिस्त्री गिरजेश उर्फ गोलू की हत्या की आरोपी पत्नी अनीता देवी, प्रेमी अमरजीत व घटना में साथ देने के आरोपी दुर्गेश व विशेषर पटेल पर पुलिस ने गैंगस्टर का केस दर्ज किया है। डीएम से अनुमोदन के बाद आरोपियों पर बुधवार को यह कार्रवाई की गई। आरोपी जेल में हैं।
विज्ञापन
एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि राजमिस्त्री की हत्या कर फेंकी गई लाश मिलने के बाद पुलिस ने जांच कर आरोपियों को पकड़ा था। जांच में पता चला कि राजमिस्त्री की पत्नी का प्रेम संबंध बहन के जेठ अमरजीत से था। पति को रास्ते से हटाने के लिए उसने अमरजीत संग मिलकर हत्या की साजिश रची थी।
विज्ञापन
पत्नी के कहने पर प्रेमी अमरजीत ने अपने मौसेरे भाई विशेषर पटेल व मित्र दुर्गेश को साथ मिलाकर तीन फरवरी की रात में राजमिस्त्री गिरजेश उर्फ गोलू को पहले शराब पिलाई। फिर चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: दिल दहलाने वाली वारदात: कत्ल के बाद मासूम के शव के साथ घिनौना काम, बोला-उसकी मां को संपत्ति दे दूंगा, मैनेज...
एसपी साउथ के अनुसार, हत्या के बाद आरोपियों ने शव के साथ एक फोटो भी खींची थी, जिसमें अमरजीत के हाथ में चाकू था और शव नीचे पड़ा था। अमरजीत का मित्र गर्दन पर चढ़ा था। हत्या के बाद राजमिस्त्री के मोबाइल फोन से भोर में हत्यारोपी ने अनीता से बात भी की थी। हत्यारोपी अमरजीत चार फरवरी की सुबह जहां शव मिला था, वहां और पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद था। बाद में जब उसे लगा कि वह पकड़ा जाएगा, तब वह हरिद्वार भाग गया था।