फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gangster case against two miscreants who instigated rape and suicide

Gorakhpur News: दुष्कर्म व खुदकुशी के लिए उकसाने वाले दो बदमाशों पर गैंगस्टर का केस

Tue, 10 Sep 2024 02:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Gangster case against two miscreants who instigated rape and suicide
- डीएम के अनुमोदन के बाद कैंपियरगंज पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैंपियरगंज। गिरोह बनाकर किशोरी व महिला से दुष्कर्म करने वाले दो सदस्यों पर कैंपियरगंज पुलिस ने सोमवार को गैंगस्टर एक्ट का केस दर्ज किया। पुलिस ने यह कार्रवाई जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद की। दोनों आरोपियों की पहचान पीपीगंज के भरवल टोला जंगल अगही निवासी सुनील गोंड उर्फ जुगनू और जंगल अगही टोला भरवल निवासी दुर्गेश कुमार यादव उर्फ मोलहू के रूप में हुई।


पुलिस के अनुसार भरवल निवासी दुर्गेश ने कैंपियरगंज क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म करता था। धमकी देता था कि शिकायत करने पर जान से मार देगा। आरोपी से परेशान होकर किशोरी ने फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली थी। परिजन की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी। इसी क्रम में आरोपी सुनील गोंड कैंपियरगंज क्षेत्र के एक गांव की महिला से संबंध बनाया। परेशान महिला ने तीन माह पहले खुदकुशी कर ली। एसपी नार्थ जितेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध कैंपियरगंज व पीपीगंज थाने में दुष्कर्म और खुदकुशी के लिए उकसाने का केस दर्ज है। दोनों एक ही गिरोह के सदस्य हैं। इसमें सुनील गिरोह का सरगना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed