फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gangster action on mafia Rakesh including Gang members among top ten miscreants of Gorakhpur

गोरखपुर के टॉप-10 बदमाशों में शामिल माफिया राकेश समेत 11 पर गैंगेस्टर की कार्रवाई, संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया शुरू

Sun, 16 Aug 2020 05:52 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 16 Aug 2020 05:52 PM IST
विज्ञापन
Gangster action on mafia Rakesh including Gang members among top ten miscreants of Gorakhpur
बदमाश राकेश यादव। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बदमाशों की सूची में शामिल और वर्तमान में देवरिया जेल में बंद माफिया राकेश और उसके 10 साथियों पर गुलरिहा पुलिस ने गैंगेस्टर की कार्रवाई की है। प्रभारी निरीक्षक रवि राय ने मुकदमा दर्ज करने के लिए डीएम के पास गैंग चार्ट भेजा था। अनुमति मिलने पर शनिवार की सुबह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा रवि राय द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे में लिखा है कि, झुंगिया बाजार का रहने वाला राकेश यादव शातिर बदमाश है। गिरोह के सदस्यों के साथ आम जनमानस को डरा धमकाकर धन अर्जित करता है। हत्या, लूट, मारपीट और रंगदारी वसूलना उसके गिरोह का पेशा है।
विज्ञापन


मुकदमे में लिखा है कि चिलुआताल के मझगांवा निवासी शनि दुबे उर्फ सुधांशु, पिपराइच के जंगल छत्रधारी, शाहपुर निवासी बेचू यादव, दिनेश यादव, मंटू उर्फ आकाश कन्नौजिया, गुलरिहा झुंगिया निवासी गुड्डू यादव उर्फ वीरेंद्र, अशोक यादव, शाहपुर के व्यासनगर निवासी अमित सिंह, अभिषेक सिंह, मोहनापुर निवासी योगेश चौधरी और पिपराइच के जंगल तिनकोनिया निवासी राजकुमार गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राकेश और उसके साथियों के डर से कोई भी शिकायत नहीं करता है। सभी अभ्यस्त अपराधी हैं जिसकी वजह से कोई इनके खिलाफ गवाही भी नहीं देता।

15 जुलाई को राकेश ने कोर्ट में किया था सरेंडर

एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता ने बताया कि जेल में बंद माफिया राकेश यादव का नाम जिले के टॉप 10 बदमाशों की सूची में शामिल है। माफिया और उसके गिरोह के सदस्यों की संपत्ति जब्त कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

गुलरिहा के झुंगिया निवासी राकेश यादव पर आपराधिक साजिश का ताजा मामला दर्ज है। बता दें कि जून माह में मुठभेड़ में मारे गए बदमाश विपिन सिंह ने प्रॉपर्टी डीलर छोटू पासवान के घर पर चढ़कर गोली चलाई थी जिसमें उसके दोस्त का भाई घायल हो गया था। इसके अलावा एक बारह साल का बच्चा भी घायल हुआ था।

पुलिस ने इस मामले में हत्या की साजिश रचने और सुपारी देने का आरोपी राकेश यादव को बनाया है। घटना के बाद से ही फरार था। डीआइजी ने उसके ऊपर 50 हजार का इनाम घोषित किया था। पुलिस का दबाव बढ़ने पर माफिया ने 15 जुलाई को पुलिस व क्राइम ब्रांच को चमका देकर पिपराइच के एक मामले में जमानत निरस्त कराकर कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। एक सप्ताह बाद राकेश को गोरखपुर से देवरिया जेल भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed