फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gangster Act action against two robbery accused

Gorakhpur News: लूट के दो आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई

Mon, 10 Nov 2025 02:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Gangster Act action against two robbery accused
गोरखपुर। एम्स पुलिस ने लूट के दो आरोपियों अनिल चौहान और उग्रसेन चौहान उर्फ लाला के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। दोनों के खिलाफ महिलाओं से पर्स और मोबाइल छीनने के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवा चुकी है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी संजय मिश्रा के अनुसार, पिपराइच के बड़ी रेवतिहिया अनिल चौहान और उसका सहयोगी खुटहवा, तुर्रा नाला निवाासी उग्रसेन चौहान उर्फ लाला मिलकर संगठित गिरोह चलाते हैं। जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति से गैंग चार्ट तैयार किया गया, जिसके आधार पर गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, सरगना अनिल चौहान पर दर्ज मामलों की संख्या दर्जनभर से अधिक है। इनमें लूट, चोरी, डकैती, मारपीट, जालसाजी व आर्म्स एक्ट के केस शामिल हैं। इसी तरह उग्रसेन चौहान उर्फ लाला पर भी शाहपुर, पिपराइच और एम्स थानों में 15 से अधिक मामले दर्ज हैं। इनमें लूट, डकैती, आपराधिक साजिश, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट की धाराएं शामिल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed