{"_id":"68b9f91a421c195e8a052dd7","slug":"gangster-act-action-against-three-miscreants-who-demanded-extortion-from-a-land-owner-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1060459-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जमीन मालिक से रंगदारी मांगने वाले तीन बदमाशों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जमीन मालिक से रंगदारी मांगने वाले तीन बदमाशों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखनाथ पुलिस ने जमीन पर कब्जा कराने के लिए मालिक से रंगदारी मांगने वाले तीन बदमाशों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। गैंग का लीडर गोरखनाथ के अकरम अंसारी को बनाया गया है। अन्य दो गुर्गे तिवारीपुर इलाके के रहने वाले हैं। तीनों बदमाशों पर कुल 25 मामले दर्ज हैं।
जानकारी के अनुसार, गोरखनाथ थाना क्षेत्र के कामरेड नगर, रसूलपुर निवासी गैंग लीडर अकरम अंसारी ने अपने साथियों तिवारीपुर जाफरा बाजार निवासी जाफर खान और अंधियारीबाग समीर अंसारी उर्फ लालू के साथ मिलकर जमीन मालिक से रंगदारी मांगी थी। आरोपियों ने धमकी दी कि बिना गुंडा टैक्स दिए जमीन का कब्जा नहीं कराया जाएगा। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, गैंग लीडर अकरम अंसारी पर 11 मामले दर्ज हैं। जाफर खान के ऊपर 13 मामले दर्ज हैं और उस पर पहले भी गुंडा एक्ट की कार्रवाई हो चुकी है। वहीं, समीर अंसारी उर्फ लालू के खिलाफ एक मामला दर्ज है। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है और मामले की आगे की जांच जारी है।