{"_id":"656194694ceb4fc56d09e0f6","slug":"gangster-accused-of-brothers-who-committed-triple-murder-twice-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: दो बार तिहरा हत्याकांड करने वाले भाइयों पर लगा गैंगस्टर, जेल से रिहाई से पहले ही कर दी गई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: दो बार तिहरा हत्याकांड करने वाले भाइयों पर लगा गैंगस्टर, जेल से रिहाई से पहले ही कर दी गई कार्रवाई
Sat, 25 Nov 2023 12:00 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 25 Nov 2023 12:00 PM IST
सार
भाइयों ने मिलकर दस रुपये की रस्सी के लिए दुकानदार समेत तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद जमानत पर बाहर आए तो पैरवी करने वाले बसपा नेता और उनके सहयोगी दुकानदार व कर्मचारी की गोली मारकर हत्या की थी।
विज्ञापन
आरोपी भाई सन्नी और टीका।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर में गगहा पुलिस ने डुमरी निवासी सन्नी सिंह और उसके भाई टीका उर्फ बृजेश सिंह पर गैंगस्टर का केस दर्ज कर लिया है। डीएम से अनुमोदन के बाद पुलिस ने सन्नी सिंह को गिरोह का सरगना बनाया है। दोनों पर हत्या के केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
भाइयों ने मिलकर दस रुपये की रस्सी के लिए दुकानदार समेत तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद जमानत पर बाहर आए तो पैरवी करने वाले बसपा नेता और उनके सहयोगी दुकानदार व कर्मचारी की गोली मारकर हत्या की थी। तभी से आरोपी जेल में बंद हैं। दोनों की जमानत की फाइल भी लगी थी, लेकिन इसके पहले ही पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई कर दी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, वर्ष 2013 में रस्सी की खरीदारी को लेकर आरोपी सन्नी यादव और दुर्वासा गुप्ता में विवाद हो गया था। इस मामले में सन्नी ने अपने भाई टीका सिंह, सिंहासन यादव, अजय नारायण सिंह के साथ दुर्वासा गुप्ता, उनकी पत्नी और पुत्र बाबूलाल की हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी भाइयों को जेल भेजा था।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: देवरिया में हादसा: तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, चाचा-भतीजे की मौत; एक गंभीर
इसके बाद फिर आठ मई 2021 गगहा इलाके में रितेश मौर्या और फिर व्यापारी शंभू मौर्या, उनके कर्मचारी संजय पांडेय की गोली मारकर हत्या करने के मामले में मृगेंद्र सिंह उर्फ सन्नी सिंह और युवराज सिंह उर्फ राज को पुलिस ने जेल भेजा था। सन्नी सिंह पर 14 व टिका सिंह पर नौ मुकदमे दर्ज हैं।