फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Speeding bike collides with divider uncle and nephew die

देवरिया में हादसा: तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, चाचा-भतीजे की मौत; एक गंभीर

Sat, 25 Nov 2023 11:40 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Sat, 25 Nov 2023 11:40 AM IST
सार

इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि देर-रात में घटना होने से मृतकों की पहचान शनिवार सुबह में हुई। घटना के बाद मार्ग जाम हो गया था। शव हटवाकर आवागमन चालू कराया गया।

विज्ञापन
Speeding bike collides with divider uncle and nephew die
सड़क हादसे में चाचा भतीजे की मौत। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवरिया जिले में खुखुंदू थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव के पास शुक्रवार देर-रात को एक बाइक डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर तेज होने से बाइक पर सवार तीन लोग सड़क पर जा गिरे। जिससे मौके पर ही चाचा और भतीजे की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल एक युवक का मेडिकल कॉलेज देवरिया में इलाज चल रहा है। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन


रुद्रपुर थाना क्षेत्र के रनिहावा उर्फ चिरईगोड़ा गांव निवासी अनसुईया देवी के घर से भाटपार रानी थाना क्षेत्र के महिपार गांव शुक्रवार रात को तिलक गया था। तिलक समारोह में गांव निवासी गोविंद राजभर (25) पल्सर बाइक से अपने साथ भतीजे आदित्य राजभर (11) और किशन चौहान (24) को लेकर निकले थे।
विज्ञापन


गोविंद अभी बाइक लेकर देवरिया-सलेमपुर फोरलेन पर बहादुरपुर गांव के पास ही पहुंचे थे कि बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। रफ्तार तेज होने से सभी सवार सड़क पर जा गिरे। जिससे मौके पर ही गोविंद और आदित्य की मौत हो गई। जबकि किशन का मेडिकल कॉलेज देवरिया में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, घटना की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। गोविंद माता-पिता का इकलौता संतान था। घटना के बाद मां बिंदु देवी और पिता गुड्डू राजभर बदहवास है। जबकि आदित्य दो भाईयों में बड़ा था। मौत के बाद मां नीरु देवी दहाड़े मारकर रो रही है।


इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि देर-रात में घटना होने से मृतकों की पहचान शनिवार सुबह में हुई। घटना के बाद मार्ग जाम हो गया था। शव हटवाकर आवागमन चालू कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed