फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Ganesh Chaturthi is today; pandals are decked up for the festivities... Ganpati has been installed.

Gorakhpur News: गणेश चतुर्थी आज, उत्सव को लेकर सज गए पंडाल.. विराजे गणपति

Mon, 14 Sep 2026 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 14 Sep 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi is today; pandals are decked up for the festivities... Ganpati has been installed.
गोरखपुर। गणेश चतुर्थी पर रविवार से शहर में गणेश उत्सव की शुरुआत होगी। शहर के विभिन्न इलाकों में सजाए गए पंडालों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं विराज चुकी हैं। सोमवार को विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा और पूजा-अर्चना के साथ दस दिवसीय उत्सव शुरू होगा। गणेश उत्सव समितियों ने पंडालों की सजावट और अन्य तैयारियां पूरी कर ली हैं। पंडालों में भगवान गणेश के दर्शन और पूजा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटेगी।
विज्ञापन


घासीकटरा में इस बार मुंबई के गणपति आकर्षण का केंद्र होंगे। यहां मुंबई से लाई गई भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई है। गोरखपुर गणपति महोत्सव के संयोजक पंकज गुप्ता ने बताया कि यह 24वां वर्ष है। सबसे पहले जिले में हमारे संगठन ने ही गणेश प्रतिमा रखनी शुरू की थी। रविवार को प्रतिमा पंडाल में पहुंच गई है। सोमवार को स्थापना व पूजा-अर्चना शुरू की जाएगी। वहीं, साहबगंज में गणपति पूजा समिति की ओर से शीशे से बनी भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई है। समिति के अध्यक्ष मनीष जैन ने बताया कि इस बार शीशे के बप्पा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेंगे। 22 सितंबर को 151 किलो लड्डू का भोग लगाया जाएगा।
विज्ञापन


पांडेयहाता में सिद्धि विनायक सेवा संस्था की ओर से भी गणेश उत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यहां भी रविवार का प्रतिमा स्थापित कर दी गई। संस्था के महामंत्री संदीप गुप्ता ने बताया कि इस बार 21वां वर्ष है। पहले जब कहीं नहीं उत्सव होता था तो हम मूर्ति रखते थे जो परंपरा चली आ रही है। सोमवार को पहले दिन प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होगा। इसके बाद प्रतिदिन सुबह-शाम आरती, पूजा-अर्चना और प्रसाद वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दस दिनों तक शहर के विभिन्न पंडालों में भजन-कीर्तन सहित धार्मिक कार्यक्रम होंगे। घरों में भी श्रद्धालु भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना करेंगे। गणेश उत्सव का समापन 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के दिन प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed