{"_id":"6aa5c0c43c31c7a9790e4640","slug":"ganesh-chaturthi-fervor-markets-decked-up-surge-in-idol-purchases-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1448630-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गणेश चतुर्थी की धूम, सजे बाजार...बढ़ी मूर्तियों की खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गणेश चतुर्थी की धूम, सजे बाजार...बढ़ी मूर्तियों की खरीदारी
Sun, 13 Sep 2026 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 13 Sep 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। गणेश चतुर्थी को लेकर शहर के बाजार में रौनक बढ़ने लगी है। जगह-जगह गणेश प्रतिमाओं की फुटकर दुकानें सज गई हैं। घरों में बप्पा की स्थापना के लिए श्रद्धालु अपनी पसंद की प्रतिमाएं खरीदने पहुंच रहे हैं। इस बार प्रतिमाओं में अलग-अलग स्वरूप और आकर्षक डिजाइन लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। कोलकाता और मुंबई से आए प्रसिद्ध स्वरूपों वाली प्रतिमाओं की भी मांग है। वहीं पंडालों में स्थापित होने वाली घर में स्थापना करने वाले लोग बहुत बड़ी प्रतिमाओं के बजाय छोटी और हल्की मूर्तियों को प्राथमिकता दे रहे हैं। ऐसी प्रतिमाएं अधिक पसंद की जा रही हैं जिन्हें घर में आसानी से स्थापित किया जा सके और विसर्जन के समय भी परेशानी न हो। मिट्टी से बनी प्रतिमाओं में पारंपरिक स्वरूप के साथ आकर्षक सजावट और डिजाइन भी बाजार में उपलब्ध हैं।
--
- मुंबई के प्रसिद्ध स्वरूप वाली प्रतिमाओं की मांग
गणेश प्रतिमाओं में लालबाग के राजा के साथ मुंबई के सिद्धिविनायक के स्वरूप वाली प्रतिमाएं लोगों को खूब पसंद आ रही हैं। इन प्रतिमाओं में आकर्षक मुकुट, आभूषण और पारंपरिक सजावट का विशेष ध्यान रखा गया है। कोलकाता से आई कुछ विशेष डिजाइन वाली प्रतिमाएं भी श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही हैं। असुरन के मूर्ति विक्रेता विकास ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी गणेश प्रतिमाओं की अलग-अलग डिजाइन की मांग है। वहीं मूर्ति विक्रेता मनोज ने बताया कि लोग अपनी पसंद के अनुसार प्रतिमा का चयन कर खरीदारी कर रहे हैं। मिट्टी और पर्यावरण के अनुकूल प्रतिमाओं की मांग भी है। सामान्य आकार की प्रतिमाएं 500 से 1,000 रुपये, बड़े आकार और विशेष डिजाइन वाली प्रतिमाएं 1,100 से 6,000 रुपये और बिना रंग वाली प्रतिमाएं 400 से 1,200 रुपये में बिक रही हैं।