{"_id":"614190278ebc3e35fb333dd2","slug":"gallant-group-roped-in-bollywood-superstar-and-action-king-ajay-devgn-as-group-brand-ambassador","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्साह: अजय देवगन बनें गैलेंट ग्रुप के ब्रांड अंबेसडर, जानिए कब तक कंपनी से जुड़े रहेंगे बॉलीवुड सुपरस्टार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्साह: अजय देवगन बनें गैलेंट ग्रुप के ब्रांड अंबेसडर, जानिए कब तक कंपनी से जुड़े रहेंगे बॉलीवुड सुपरस्टार
Wed, 15 Sep 2021 11:48 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 15 Sep 2021 11:48 AM IST
सार
अगले दो वर्षों तक अजय देवगन ग्रुप से ब्रांड अंबेसडर के रूप में जुड़े रहेंगे। ग्रुप के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर सीपी अग्रवाल ने बताया कि कंपनी अजय देवगन के साथ अनुबंध कर काफी उत्साहित व रोमांचित है।
विज्ञापन
अभिनेता अजय देवगन के साथ गैलेंट ग्रुप के सीईओ मयंक अग्रवाल।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश की सबसे बड़ी एकीकृत स्टील कंपनियों में शामिल गैलेंट ग्रुप ने बॉलीवुड सुपरस्टार और एक्शन किंग अजय देवगन को अपने ग्रुप का ब्रांड अंबेसडर बनाया है। अगले दो वर्षों तक अजय देवगन ग्रुप से ब्रांड अंबेसडर के रूप में जुड़े रहेंगे। कंपनी ने पूरे भारत में गैलेंट और गैलेंट एडवांस ब्रांड के तहत टीएमटी बार्स की मार्केंटिंग कर आशातीत विक्रय का लक्ष्य निर्धारित किया है।
ग्रुप के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर सीपी अग्रवाल ने बताया कि अपनी अत्याधुनिक और पूर्णत: एकीकृत इस्पात संयंत्रों के माध्यम से गैलेंट ग्रुप उत्तर प्रदेश के गोरखपुर एवं गुजरात के कच्छ में स्थित उत्पादक इकाइयों की उत्पादन क्षमता प्रतिवर्ष एक मिलियन टन से भी अधिक कर चुका है। कंपनी अजय देवगन के साथ अनुबंध कर काफी उत्साहित व रोमांचित है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि यह हमारे ब्रांड की लोकप्रियता को बढ़ाएगा, साथ ही बाजार में हमारे ब्रांड की प्रीमियम पोजीशन को मजबूत करेगा।
सीईओ मयंक अग्रवाल ने बताया कि गैलेंट ग्रुप अपने ब्रांड की विश्वसनीयता, कार्य प्रदर्शन व ईमानदारी के प्रति प्रतिबद्ध है। इन्हीं गुणों की झलक अजय देवगन में देखते हैं। जिस तरह वह अपनी जिंदगी में रीयल हीरो की तरह उभरे हैं और असीमित बुलंदियों को हासिल किया है, उसी प्रकार बॉलीवुड में उनका योगदान अविस्मरणीय है। अजय की देश में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। मुझे विश्वास है कि इनकी यह लोकप्रियता हमारे उत्पाद को देशव्यापी मार्केट के प्रीमियम श्रेणी में स्थापित करने में सार्थक रहेगी। उक्त ए़डवरटाइजिंग कैंपेन प्रमुख रूप से देशव्यापी टीवी के माध्यम से प्रसारित की जाएगी।