{"_id":"65ff62bcdc75b2affb0d52c4","slug":"gallant-group-organized-holi-milan-ceremony-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-506724-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गैलेंट समूह ने आयोजित किया होली मिलन समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गैलेंट समूह ने आयोजित किया होली मिलन समारोह
Sun, 24 Mar 2024 04:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 24 Mar 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। गैलेंट ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज की तरफ से गैलेंट एडवांस्ड टीएमटी बार व गैलेंट सीमेंट के डीलरों का होली मिलन समारोह शनिवार को आयोजित किया गया। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मयंक अग्रवाल और मुख्य मार्केटिंग आफिसर प्रखर अग्रवाल की मौजूदगी में सभी ने एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में कंपनी के गोरखपुर, महाराजगंज, बस्ती, संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर, देवरिया और कुशीनगर के लगभग 300 डिस्ट्रीब्यूटर्स व डीलर्स शामिल हुए। इस दौरान कंपनी के पदाधिकारी जोनल सेल्स मैनेजर शैलेंद्र कुमार शुक्ला, मयंक श्रीवास्तव, जय कुमार मिश्रा, डिस्ट्रीब्यूटर आनंद कुमार टिबड़ेवाल, भारत भूषण जिंदल, हरेंद्र जायसवाल, राकेश कुमार तुलस्यान, लवकुश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन