फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A young man from Bengal eloped with two sisters from Gorakhpur.

UP: बेटे का दोस्त बनकर घर में बनाया विश्वास, शादी का झांसा देकर 2 ममेरी बहनों को भगा ले गया बंगाल का युवक

Sun, 28 Jun 2026 02:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 28 Jun 2026 02:22 AM IST
सार

गोविंदो ने परिवार का विश्वास जीतने के बाद दोनों युवतियों से नजदीकियां बढ़ा ली। महिला का आरोप है कि 20 जून की सुबह करीब चार बजे गोविंदो दोनों युवतियों को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया। काफी तलाश के बाद भी जब तीनों का पता नहीं चला और आरोपी का मोबाइल भी बंद मिला, तब परिवार ने पुलिस से शिकायत की।

विज्ञापन
A young man from Bengal eloped with two sisters from Gorakhpur.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चिलुआताल थाना क्षेत्र में बेटे का दोस्त बनकर घर में आने-जाने वाला पश्चिम बंगाल का एक युवक शादी का झांसा देकर दो ममेरी बहनों को अपने साथ ले गया। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दोनों युवतियों की तलाश शुरू कर दी है। सर्विलांस टीम की भी मदद ली जा रही है।

विज्ञापन


चिलुआताल क्षेत्र की रहने वाली महिला ने तहरीर में बताया कि पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के रानाघाट थाना क्षेत्र निवासी गोविंदो सिंह उसके बेटे का दोस्त था। वह अक्सर घर आता-जाता था और धीरे-धीरे परिवार का सदस्य जैसा बन गया। घर में महिला की 24 वर्षीय बेटी के अलावा उसकी ननद की 19 वर्षीय बेटी भी रहकर पढ़ाई करती थी।

विज्ञापन

आरोप है कि गोविंदो ने परिवार का विश्वास जीतने के बाद दोनों युवतियों से नजदीकियां बढ़ा ली। महिला का आरोप है कि 20 जून की सुबह करीब चार बजे गोविंदो दोनों युवतियों को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया। काफी तलाश के बाद भी जब तीनों का पता नहीं चला और आरोपी का मोबाइल भी बंद मिला, तब परिवार ने पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन

परिजनों ने आशंका जताई है कि युवतियों के साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है। उनका कहना है कि पहले भी पश्चिम बंगाल के युवकों द्वारा लड़कियों को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले सामने आ चुके हैं, जिससे परिवार की चिंता और बढ़ गई है।

सीओ कैंपियरगंज अनुराग सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। दोनों युवतियां बालिग हैं। उनकी तलाश और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed