{"_id":"5ec6a9c38ebc3e909f68f526","slug":"funny-news-during-lockdown-and-coronavirus-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित बताकर पत्नी ने पति को भिजवाया अस्पताल, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित बताकर पत्नी ने पति को भिजवाया अस्पताल, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
Thu, 21 May 2020 09:48 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 21 May 2020 09:48 PM IST
सार
- पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची तो पता चला कि विवाद में दी थी सूचना
- फोन पर महिला ने कहा था कि दस दिन पहले मुंबई से आए पति को है सर्दी-जुकाम
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : PTI
विस्तार
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला सामने आया है। यहां के बांसगांव इलाके के भैंसा बाजार में विवाद के बाद पत्नी ने पुलिस और एंबुलेंस सेवा 108 पर फोन कर पति को कोरोना होने की सूचना दे दी।
विज्ञापन
सूचना पाते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम दौड़ पड़ी। क्योंकि महिला ने कोरोना के लक्षण भी बता डाले थे। घर पहुंचने पर पता चला कि यह सूचना आपसी विवाद के बाद दी गई है। पुलिस ने दोबारा ऐसी सूचना देने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी देकर लौट आई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, महिला ने गुरुवार की शाम 6:30 बजे 108 एंबुलेंस व हरनही चौकी प्रभारी को फोन करके बताया पति अनुज जायसवाल 10 दिन पहले मुंबई से आए हुए हैं, उनकी तबीयत अत्यधिक खराब है। उनको सर्दी जुकाम-बुखार है। उनको कोरोना के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। लग रहा है कोरोना हुआ है। आप लोग जल्दी आइए उन्हें ले जाइए।
विज्ञापन
Trending Videos
पुलिस ने दी चेतावनी
इस सूचना के प्रसारित होते ही हड़कंप मच गया। 108 एंबुलेंस और चौकी प्रभारी अभय पांडे मौके पर पहुंचे और पूछा कि आपके पति कहां है, जिनकी तबीयत खराब है। अनुज जयसवाल को बाहर बुलाया गया तो पता चला पति पत्नी के बीच में कहासुनी हुई पत्नी ने नाराज होकर 108 एंबुलेंस व चौकी प्रभारी को फोन करके बुलाया है।
चौकी प्रभारी अभय पांडे ने कहा कि दोबारा झगड़े के विवाद में कोरोना का नाम बताकर फोन किया गया तो कानूनी कार्रवाई आप लोगों के खिलाफ की जाएगी।
चौकी प्रभारी अभय पांडे ने कहा कि दोबारा झगड़े के विवाद में कोरोना का नाम बताकर फोन किया गया तो कानूनी कार्रवाई आप लोगों के खिलाफ की जाएगी।