फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Funds will have to be raised independently for installing electricity poles and wires in new settlements.

Gorakhpur News: नई बस्तियों में बिजली खंभे-तार लगाने के लिए खुद जुटानी होगी धनराशि

Fri, 19 Jun 2026 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 19 Jun 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Funds will have to be raised independently for installing electricity poles and wires in new settlements.
- जमा योजना या स्थानीय निधि से ही होगा विद्युतीकरण, विभाग ने जारी की अपील
विज्ञापन


गोरखपुर। नए बसने वाले क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बीच बिजली निगम के अधिकारियों ने स्थिति स्पष्ट की है। कहा है कि निजी बस्तियों में बिजली खंभे और तार लगाने के लिए जमा योजना या स्थानीय स्वनिधि के तहत धन जुटाना होगा।
विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, नई बस्तियों में विद्युतीकरण का कार्य केवल जमा योजना (डिपॉजिट स्कीम) या स्थानीय निधि के माध्यम से कराया जा सकता है। संबंधित क्षेत्र के निवासी या जनप्रतिनिधि आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराकर खंभे, तार और अन्य विद्युत अवसंरचना का निर्माण करा सकते हैं। भवन निर्माण के बाद लंबी दूरी तक बांस-बल्ली के सहारे लिए गए बिजली कनेक्शनों को नियमित करने के लिए विभाग के पास पोल और लाइन लगाने का कोई अलग प्रावधान नहीं है। ऐसे क्षेत्रों में तार टूटने और दुर्घटना की आशंका को देखते हुए विभाग ने लोगों से निर्धारित योजना के तहत ही विद्युतीकरण कराने की अपील की है।
विज्ञापन

राप्तीनगर के अधिशासी अभियंता अभिषेक जायसवाल ने बताया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष से नए विद्युत संयोजन के लिए ''''सप्लाई अफोर्डेबल चार्ज'''' जमा करने की व्यवस्था लागू कर दी गई है। निर्धारित शुल्क जमा होने के बाद विभाग आवश्यक विद्युत कार्य कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed