फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Fruits will be available on all platforms from today

Navratri 2022: आज से सभी प्लेटफॉर्मों पर मिलेगा फलाहार, खानपान के लिए लगे 16 स्टॉल

Thu, 29 Sep 2022 10:10 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 29 Sep 2022 10:10 AM IST
सार

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार से सभी प्लेटफॉर्म पर फलाहार के सामान मिलने लगेंगे। इसकी तैयारी कर ली गई है।

विज्ञापन
Fruits will be available on all platforms from today
गोरखपुर रेलवे स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नवरात्र में व्रत रहने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें बृहस्पतिवार से रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्मों पर फलाहार (आलू टिक्की, भूनी मूंगफली आदि) मिलेगा। स्टेशन डायरेक्टर के निर्देश पर खानपान स्टॉलों पर इसकी बिक्री की जाएगी।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन पर फल और दूध-दही की व्यवस्था पहले से है। इसके लिए एक फलाहार और एक अमूल का स्टॉल लगा हुआ है। साथ ही तीन ठेले भी लगाए गए हैं, जिस पर फल बेचे जाते हैं। नवरात्र में नौ दिन व्रत रहने वाले यात्रियों के लिए दिक्कतें थीं। ट्रेन की पेंट्रीकार में फलाहार की व्यवस्था नहीं होती है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: बिजली बिल में की थी गड़बड़ी, दोषी अभियंताओं संग लिपिकों को चेयरमैन ने किया निलंबित
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेशन के बाहर जाकर सामान खरीदने में ट्रेन के छूटने का डर यात्रियों को बना रहता है। इसे देखते हुए रेल प्रशासन ने फलाहार की व्यवस्था शुरू कराई है। फलाहार की बिक्री खानपान के कुल 16 स्टॉलों से की जाएगी। ये स्टॉल विभागीय हैं।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार से सभी प्लेटफॉर्म पर फलाहार के सामान मिलने लगेंगे। इसकी तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed