{"_id":"64cea69f21ecb51b66091546","slug":"froud-caswe-in-employement-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-264051-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नौकरी के नाम पर जालसाजी का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नौकरी के नाम पर जालसाजी का केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। विदेश में नौकरी के नाम पर तीन युवकों से जालसाजी का मामला सामने आया है। कैंट इलाके के रानीडीहा में ऑफिस खोलकर एजेंटों ने अयोध्या, जौनपुर और गोरखपुर के तीन युवकों के साथ विदेश भेजने के नाम पर जालसाजी की है। रोजगार के लिए दुबई गए इन युवकों को जब वहां मजदूरी का काम मिला तब वह किसी तरह से वापस आए।
जानकारी के मुताबिक, जालसाजी के शिकार तीनों युवकों में झंगहा थाना क्षेत्र के पकड़डिहा निवासी अखिलेश यादव, जौनपुर जिले के सरया ख्वाजा के बसीरपुर निवासी सुजीत और अयोध्या के हैदरगंज थाना क्षेत्र के सिंहीपुर निवासी अजय कुमार ने कैंट पुलिस को अलग-अलग तहरीर दी। बताया कि यू-ट्यूब पर वीडियो देखकर वह कैंट इलाके के रानीडीहा स्थित परफेक्ट ग्रुप नामक ऑफिस पर पहुंचे। यहां पर उन्हें विदेश में अच्छी नौकरी दिलाने का वादा किया गया। उनको झांसा देकर विदेश विदेश भेज दिया गया। इसके बदले में 65 हजार रुपये लिए गए। विदेश जाने के बाद उनको नौकरी नहीं मिली। वहां से लौटने में युवकों के 5.70 लाख रुपये खर्च हो गए। यह पैसा मांगने पर वे लोग ऑफिस पर पहुंचे तो संचालक सद्दाम और उसके कर्मचारी विकास तथा अन्य ने धमकी देकर भगा दिया। ब्यूरो
0000