{"_id":"622c323ef063c908f01ae414","slug":"from-rioting-to-abusing-threats-videos-and-posts-went-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: दंगा कराने से लेकर गाली, धमकी तक के वीडियो व पोस्ट वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022: दंगा कराने से लेकर गाली, धमकी तक के वीडियो व पोस्ट वायरल
Sat, 12 Mar 2022 11:10 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 12 Mar 2022 11:10 AM IST
सार
कई सपा समर्थकों के आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित, पोस्ट का संज्ञान लेकर पुलिस कर रही जांच, एसएसपी बोले-होगी कार्रवाई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर विधानसभा चुनाव में हार के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) के कई समर्थक सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट वायरल करने लगे हैं। बृहस्पतिवार को फेसबुक पर विवादित पोस्ट वायरल होने के अगले दिन वीडियो प्रसारित हो गया।
वायरल वीडियो में कुछ युवक भाजपा विधायक और पार्टी पर अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं। पुलिस बड़हलगंज निवासी राजीव पांडेय की तहरीर पर पड़ैनिया निवासी आकाश यादव समेत 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, बांसगांव थाने के गैंगस्टर भोनू प्रजापति ने ईवीएम पर सवाल उठाते हुए चौराहे पर दंगा करने की बात सोशल मीडिया पर लिखी थी। बृहस्पतिवार को पोस्ट लिखने के साथ ही कई और लोगों ने उस पोस्ट को आगे बढ़ाया है। वहीं, शुक्रवार को सोशल मीडिया पर असलहे के साथ एक युवक का फोटो वायरल हुआ, इसके बाद वीडियो भी सामने आया।
विज्ञापन
वीडियो में चिल्लूपार से भाजपा विधायक को गाली देने के साथ भाजपा को गाली दी जा रही है। इस पर भाजपा से जुड़े लोगों ने आपत्ति की है। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।