फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   From next year, trains will not have to stop on the line between Gonda-Burhwal

Gorakhpur News: अगले साल से गोंडा-बुढ़वल के बीच लाइन के लिए नहीं रोकनी पड़ेंगी ट्रेनें

Tue, 27 Aug 2024 01:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
From next year, trains will not have to stop on the line between Gonda-Burhwal
अगले साल से गोंडा-बुढ़वल के बीच लाइन के लिए नहीं रोकनी पड़ेंगी ट्रेनें
विज्ञापन

-तीसरी लाइन निर्माण में आएगी तेजी, मिले 225 करोड़
-करीब 67 किलोमीटर लंबी इस लाइन से हर दिन गुजरती हैं 65 ट्रेनें
- लखनऊ और सीतापुर की तरफ से आने वाली ट्रेनों को मिलेगा खाली ट्रैक
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। लखनऊ और सीतापुर की तरफ से गोरखपुर आने वाली ट्रेनों को अगले साल से लाइन के इंतजार में किसी स्टेशन पर नहीं रुकना पड़ेगा। पूर्वोत्तर रेलवे के गोंडा-बुढ़वल रेलखंड के बीच तीसरी लाइन के निर्माण के लिए 225 करोड़ रुपये आवंटित हो गए हैं। इस खंड में चार चरण में काम पूरा होना है, जिसमें से दूसरे चरण का कार्य प्रगति पर है।
पूर्वोत्तर रेलवे यात्री सुविधाओं के उन्नयन एवं परिचालनिक सुगमता के लिए मूलभूत ढांचे को मजबूत कर रहा है। इसी क्रम में गोंडा-बुढ़वल (61.72 किमी.) के बीच तीसरी रेल लाइन निर्माण की परियोजना को पिछले साल मंजूरी मिली थी। इसके प्रथम चरण में गोंडा कचहरी-करनैलगंज खंड (23.65 किमी.) का काम जुलाई में पूरा हुआ था। पहले चरण का काम पूरा होने के बाद अब दूसरे चरण का काम हो रहा है। इस परियोजना के अंतर्गत सरयू नदी पर एक महत्वपूर्ण रेल पुल सहित 10 बड़े और 36 छोटे पुलों का कार्य होना है। गोंडा कचहरी-करनैलगंज स्टेशनों के बीच कुल 4 बड़े और 24 छोटे पुल व दो आरयूबी (रेल अंडर िब्रज) बनाए गए हैं। गोंडा-बढ़वल का यह खंड पूर्वोत्तर रेलवे के सबसे व्यस्त खंड में से एक है। इस लखनऊ से गोरखपुर आने वाली और सीतापुर से गोरखपुर आने वाली ट्रेनें इस खंड से होकर गोंडा जंक्शन पहुंचती हैं। ऐसे में यह रेल खंड हमेशा व्यस्त रहता है। अभी हर दिन इस खंड से करीब 65 ट्रेनें गुजरती हैं। तीसरी लाइन का काम पूरा होने के बाद इस खंड में ट्रेन को ट्रैक खाली नहीं होने के चलते किसी स्टेशन पर नहीं रोकना पड़ेगा।
विज्ञापन

चार चरणों में पूरा होगा काम
गोंडा-बुढ़वल खंड पर तीसरी रेल लाइन के निर्माण पर 714.34 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस तीसरी रेल लाइन का कार्य चार चरणों में पूरा किया जाना है। पहले चरण में गोंडा कचहरी-करनैलगंज खंड के बीच काम पूरा हो चुका है। द्वितीय चरण में करनैलगंज-घाघरा घाट (21.77 किमी.), तृतीय चरण में घाघरा घाट-बुढ़वल (11.77 किमी.) के बीच काम होगा। इसके बाद चतुर्थ चरण में गोंडा जंक्शन-गोंडा कचहरी (4.88 किमी.) खंड का कार्य पूरा करने की योजना है। --------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

महत्वपूर्ण रेलखंडों के दोहरीकरण व तीसरी लाइन का काम कराया जा रहा है। केंद्रीय बजट में पूर्वोत्तर रेलवे को अपेक्षानुसार बजट मिला है। गोंडा-बुढ़वल तीसरी लाइन के निर्माण से इस खंड में ट्रेनों का आवागमन सुविधाजनक बन जाएगा।
- पंकज कुमार सिंह, सीपीआरओ

26जेएनडी19-रजबाहा रोड पर बैंक के बाहर खड़े बाइक। संवाद

26जेएनडी19-रजबाहा रोड पर बैंक के बाहर खड़े बाइक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed