फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   From Monday the team will go door-to-door to give polio medicine

Gorakhpur News: सोमवार से घर-घर जाकर पोलियो की दवा पिलाने जाएगी टीम

Mon, 29 May 2023 12:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 May 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
From Monday the team will go door-to-door to give polio medicine
फोटो-
विज्ञापन

---------
जिले में रविवार को मनाया गया पल्स पोलियो अभियान का बूथ दिवस
मेयर, सीडीओ और सीएमओ ने जिला महिला अस्पताल से किया मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत रविवार को हुई है। पहले दिन जिले में बने 2,160 बूथ पर पांच साल तक के बच्चों को दवा पिला कर बूथ दिवस मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, सीडीओ संजय कुमार मीणा और सीएमओ डॉ आशुतोष कुमार दूबे ने जिला महिला अस्पताल में बने बूथ से किया।
सीएमओ ने बताया कि सोमवार से पांच दिनों तक लगातार पल्स पोलियो की टीम घर-घर जाकर बच्चों को दवा पिलाएंगी। अतिथियों ने अपील की है कि लोग बच्चों को पोलियो ड्रॉप जरूर पिलाएं। बताया कि जिले में 1495 हाउस टू हाउस टीम बनाई गई हैं, जो घर-घर जाकर बच्चों को दवा पिलाएंगी। इनके अलावा 108 ट्रांजिट टीम और 54 मोबाइल टीम भी दवा पिलाएंगी। जिले के करीब 8.76 लाख घरों के 6.53 लाख बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान 517 सुपरवाइजर जांच में लगाए गए हैं। पांच जून को बी टीम चलेगी और छूटे हुए बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। इस मौके पर जिला महिला अस्पताल के एसआईसी डॉ. जय कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ नंदलाल कुशवाहा, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय देवकुलियार, डॉ. अनिल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

----------
रोटरी क्लब गोरखपुर मिडटाउन ने बांटी टोपी
स्वयंसेवी संस्था रोटरी क्लब गोरखपुर मिडटाउन ने भीषण गर्मी को देखते हुए पल्स पोलियो की टीम और टीकाकरण करवाने आए हुए बच्चों व उनके अभिभावकों को टोपी वितरित किया। टीम के अध्यक्ष बाल कृष्ण अग्रवाल और सचिव गौरव अग्रवाल की अगुवाई में टीम के नौ सदस्यों ने मुख्य कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed