फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   From HN Singh Crossroads of Gorakhpur to Gorakhnath Temple jam problem will solve soon

जितनी जगह, उतनी सड़क: गोरखपुर के एचएन सिंह चौराहे से गोरखनाथ मंदिर तक अब जाम की किचकिच होगी दूर

Sat, 08 Apr 2023 12:55 PM IST
vivek shukla टीपी शाही, गोरखपुर।
टीपी शाही, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 08 Apr 2023 12:55 PM IST
सार

लोक निर्माण विभाग के अधिकारी ने बताया कि एचएन सिंह चौराह से 1200 मीटर की लंबाई में सड़क टू लेन की होगी। उसके आगे से हड़हवा फाटक के थोड़ा आगे तक सड़क फोरलेन बनेगी। हुमायूंपुर चौराह से एक सड़क गोरखनाथ थाने तक जाएगी, वह टू लेन की होगी।

विज्ञापन
From HN Singh Crossroads of Gorakhpur to Gorakhnath Temple jam problem will solve soon
गोरखपुर समाचार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

एचएन सिंह चौराहे से हड़हवा फाटक, जगेसर पासी चौराहा होते गोरखनाथ मंदिर जाना और आसान होगा। यह सड़क फोरलेन बनाई जाएगी। 4.230 किलोमीटर लंबी इस सड़क में से 2.8 किलोमीटर हिस्सा टू लेन और शेष फोरलेन बनेगा।

विज्ञापन


हालांकि, लोक निर्माण विभाग की ओर से इस पूरी सड़क को फोरलेन बनाने का प्रस्ताव भेजा जाना था। लेकिन डीपीआर बनाने के दौरान फोरलेन की जद में बड़ी संख्या में मकान-दुकान आने के चलते, जहां जगह मिले वहां फोरलेन और बाकी सड़क टू लेन बनाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: सीएम योगी ने ग्रामीण स्टेडियम का किया शिलान्यास, 'खेलेगा यूपी-बढ़ेगा यूपी' का दिया नारा
विज्ञापन
विज्ञापन


लगभग चार किलो मीटर लंबे इस मार्ग के निर्माण पर 1,30,79000 (एक करोड़ तीस लाख उन्यासी हजार) की लागत आएगी। व्यय वित्त समिति ने इसकी स्वीकृति दे दी है। जीओ जारी होने के बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। एचएन सिंह चौराहे से शुरू होकर यह सड़क हड़हवा फाटक होते गोरखनाथ मंदिर जाएगी। जबकि एक सड़क उत्तरी हुमायूंपुर चौक से तरंग क्रासिंग की तरफ चली जाएगी।
 

लोक निर्माण विभाग के अधिकारी ने बताया कि एचएन सिंह चौराह से 1200 मीटर की लंबाई में सड़क टू लेन की होगी। उसके आगे से हड़हवा फाटक के थोड़ा आगे तक सड़क फोरलेन बनेगी। हुमायूंपुर चौराह से एक सड़क गोरखनाथ थाने तक जाएगी, वह टू लेन की होगी। जबकि दूसरी सड़क तरंग क्रासिंग चौराहे तक जाएगी वह भी टू लेन होगी। इस सड़क के किनारे के बिजली के पोल हटाए जाएंगे। यहां पर अंडरग्राउंड बिजली के केबल डाले जाएंगे। जल निकासी के लिए सड़क के दोनो तरफ नाला का निर्माण कराया जाएगा।

उधर, हड़हवा फाटक पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण भी कराया जाना है। ब्रिज कारपोरेशन इसका डीपीआर बना रहा है। कार्य अंतिम दौर में है। लोक निर्माण विभाग के मुताबिक आरओबी का डीपीआर मुख्यालय पहुंचने के बाद फोरलेन के टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता आरबी सिंह ने कहा कि एचएन सिंह चौराहे से गोरखनाथ मंदिर और तरंग क्रासिंग तक फोरलेन बनाने के लिए डीपीआर बनाकर शासन को भेज दिया गया है। इस रोड की खासियत यह होगी जहां जगह मिलेगी वहीं फोरलेन बनेगा। जहां पर जगह नहीं होगी वहां टू लेन बनाया जाएगा। व्यय वित्त समिति से स्वीकृति मिल गई है। लेकिन, अभी जीओ नहीं जारी हुआ है। हड़हवा फाटक पर फोरलेन का आरओबी बनना है। जब तक उसका डीपीआर फाइनल नहीं होगा तब तक शायद जीओ जारी न हो।





 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed