Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   From breast cancer to thyroid surgery, experts shared new techniques

Gorakhpur News: स्तन कैंसर से लेकर थायरॉइड सर्जरी तक, विशेषज्ञों ने साझा की नई तकनीकें

Sun, 29 Nov 2026 02:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
From breast cancer to thyroid surgery, experts shared new techniques
- एम्स में यूपीएएसआईकॉन के दूसरे दिन तीन हॉलों में हुए वैज्ञानिक सत्र, युवा सर्जनों ने भी रखे विचार
विज्ञापन


गोरखपुर। स्तन कैंसर के इलाज में ब्रेस्ट कंजर्वेशन और मैस्टेक्टॉमी के चयन से लेकर थायरॉइड की सुरक्षित सर्जरी और पित्ताशय के कैंसर के उपचार तक। सर्जरी के बदलते तरीकों और नई तकनीकों पर शनिवार को एम्स गोरखपुर में देशभर के विशेषज्ञों ने मंथन किया। मौका था एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया के उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड चैप्टर के 51वें वार्षिक सम्मेलन यूपीएएसआईकॉन-2026 के दूसरे दिन का। तीन हॉलों में आयोजित वैज्ञानिक सत्रों में विशेषज्ञों ने अनुभव साझा करने के साथ ही युवा सर्जनों को व्यावहारिक जानकारियां भी दीं।
हॉल-ए में स्तन की गांठ के इलाज पर केस आधारित चर्चा हुई। इसमें इमेजिंग, बायोप्सी, बीमारी की स्टेजिंग और सर्जरी के विकल्पों पर विचार किया गया। यूपीएएसआई चेयरमैन डॉ. आनंद मिश्रा ने बगल की लसीका ग्रंथियों और ऑन्कोप्लास्टिक सर्जरी में वर्ष 2026 तक आए बदलावों की जानकारी दी। वहीं, थायरॉइड सर्जरी के सत्र में ओपन, एंडोस्कोपिक और रोबोटिक तकनीक से एक ही ऑपरेशन करने के तरीके दिखाए गए। मुंबई के डॉ. रॉय पाटणकर ने सर्जन बनने की यात्रा पर कीनोट व्याख्यान दिया। केजीएमयू के डॉ. कुल रंजन सिंह ने साक्ष्य, तकनीक और मानवीय संवेदना के संतुलन पर जोर दिया। तीन प्रमुख ओरेशन में स्तन सर्जरी के अनुभव और भारतीय सर्जरी की यात्रा पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

दूसरी ओर हर्निया, वैरिकोज वेन्स, पित्ताशय की कठिन सर्जरी और गंभीर घाव संक्रमण पर विशेषज्ञों ने पैनल चर्चा की। युवा सर्जनों के मंच ''सर्जी नेस्ट'' में सर्जरी के प्रति नई पीढ़ी के आकर्षण पर पक्ष-विपक्ष में बहस हुई। हॉल-सी में शोधपत्र और ई-पोस्टर प्रस्तुत किए गए। आयोजन अध्यक्ष डॉ. गौरव गुप्ता ने अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार जताया। आयोजन सचिव डॉ. शिवशंकर शाही ने बताया कि रविवार को शोधपत्रों को पुरस्कार, क्विज फाइनल और समापन समारोह होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed