फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Friend stabbed the young man in a dispute,

Gorakhpur News: आपसी विवाद में दोस्त ने युवक को मारा चाकू, गंभीर

Tue, 02 May 2023 11:02 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
Friend stabbed the young man in a dispute,
फोटो
विज्ञापन

बांसगांव इलाके में हुई घटना, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
हरनही (गोरखपुर)। बांसगांव इलाके के बढ़नी चौराहे पर मंगलवार की रात में मीट लेने आए युवक को बाग में बुलाकर उसके दोस्त ने चाकू मार दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल के पिता ने बांसगांव थाने में तहरीर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक, बांसगांव के पैसा गांव निवासी धर्मवीर (18) ट्रैक्टर चलाकर जीवन यापन करता है। मंगलवार की रात वह मीट लेने के लिए बढ़नी चौराहे पर आया था। इस दौरान उसके एक दोस्त ने फोन करके उसे बाग में मिलने के लिए बुलाया। जैसे ही वह बाग में दोस्त के पास गया, उसने गाली देते हुए चाकू से पेट पर हमला कर दिया और फरार हो गया। घायल की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और अस्पताल पहुंचाया है। पिता सुरविंद ने बांसगांव थाने में तहरीर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी से धर्मवीर की गहरी दोस्ती थी, लेकिन पिछले कुछ दिनों से किसी बात को लेकर आपसी विवाद चल रहा है। एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी की तलाश की जा रही है, वह फरार है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed