फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   French family left for Delhi to extend visa period in Maharajganj

वीजा की अवधि बढ़वाने के लिए दिल्ली रवाना हुआ फ्रांसीसी परिवार, करीब चार माह से महाराजगंज में थे सभी

Mon, 27 Jul 2020 09:17 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराजगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराजगंज Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 27 Jul 2020 09:17 PM IST
विज्ञापन
French family left for Delhi to extend visa period in Maharajganj
दिल्ली रवाना हुआ फ्रांसीसी परिवार - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज के लक्ष्मीपुर क्षेत्र कोल्हुआ उर्फ सिंहोरवां में शिव मंदिर परिसर में रूका फ्रांसीसी परिवार सोमवार को दिल्ली दुतावास के लिए रवाना हुआ। फ्रांसीसी परिवार के सदस्यों का वीजा आनलाइन पेंडिंग दिखा रहा है। क्योंकी वीजा की अवधि समाप्त हो चुकी है। 
विज्ञापन


इसकी अवधि बढ़ाने के लिए फ्रांसीसी परिवार की ओर से दिल्ली दूतावास में आवेदन किया गया था। लेकिन वीजा की अवधि नहीं बढ़ने से फ्रांसीसी परिवार परेशान है। सोमवार को सभी दिल्ली दूतावास के लिए रवाना हुए। वहां से जरूरी औपचारिता पूरी कर वापस लौटेंगे।
विज्ञापन


फ्रांस के टूलूज शहर के रहने वाले फ्रांसीसी परिवार के मुखिया पैट्रीस पैलेरस व उनकी पत्नी वर्गिनी पैलेरस, उनकी दो बेटियां ओफिली पैलेरस व लोला पैलेरस तथा बेटा टाम पैलेरस, पालतु कुत्ता लकी गाड़ी से सोमवार को दिल्ली रवाना हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक मार्च 2020 को पाकिस्तान से बाघा बार्डर होते हुए भारत में आए थे। लाकडाउन में यहां फंस गए। 22 मार्च से मंदिर परिसर में अपना आशियाना लिए। चार माह से निवास कर रहे विदेशी मेहमान वीजा के लिए काफी इंतजार करते रहे। 

लेकिन आनलाइन वीजा अभी तक पेडिंग बता रहा है। जब कोई सटीक जवाब दूतावास से नहीं मिल सका तो मजबूर होकर फ्रांसीसी परिवार सोमवार को अपने वाहन में सवार होकर इमीग्रेशन कार्यालय सोनौली गए। 

वहां से जरूरी औपचारिकता पूरी कर दिल्ली दूतावास में वीजा संबंधी कार्य पूरा कराने गए। थानाध्यक्ष पुरंदरपुर शाह मोहम्मद ने बताया कि फ्रांसीसी परिवार ने वीजा संबंधी दस्तावेज पूर्ण कराने के लिए दिल्ली दूतावास जाने की सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed