{"_id":"5fbf72e624abfc7d66195cdd","slug":"french-ambassador-emmanuelle-lenin-praised-beauty-of-ramgarh-taal-at-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रामगढ़ताल की खूबसूरती देख मंत्रमुग्ध हुए फ्रांस के राजदूत, बोले- इस तकनीक से और सुंदर दिखेगा ये ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामगढ़ताल की खूबसूरती देख मंत्रमुग्ध हुए फ्रांस के राजदूत, बोले- इस तकनीक से और सुंदर दिखेगा ये ताल
Thu, 26 Nov 2020 02:53 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 26 Nov 2020 02:53 PM IST
विज्ञापन
फ्रांस के राजदूत और रामगढ़ताल।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर आगमन के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भारत में फ्रांस के राजदूत इमैन्युएल लेनैन ने गोरखनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद शहर का भी भ्रमण किया। डीएम के. विजयेंद्र पांडियन से यहां चल रही परियोजनाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान जब वे रामगढ़ताल स्थित नौका विहार पहुंचे तो ताल की खूबसूरती देख मंत्रमुग्ध हो गए।
उन्होंने कहा कि सरकार यदि तैयार हो तो वह अपने देश की तकनीक से इसकी सफाई कराने को तैयार हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली में फ्रांस की कंपनियां, वहां की सरकार के साथ मिलकर दो ताल को स्वच्छ करने का काम कर रही हैं। इसपर डीएम ने उन्हें आश्वस्त किया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री से वार्ता करेंगे।
इमैन्युएल लेनैन ने नौका विहार पर थोड़ा समय बिताया और यादगार के तौर पर फोटो भी खिंचाई। दरअसल गोरखनाथ मंदिर में दर्शन के बाद फ्रांसीसी राजदूत के पास पर्याप्त समय था। यही वजह रही कि उन्होंने महिला अधिकारी ओलीविया के साथ मंदिर से निकलने के बाद शहर भ्रमण की इच्छा जताई। डीएम उन्हें शहर दिखाने निकले। जगह-जगह हो रहे निर्माण कार्यों के बारे में उन्हें जानकारी दी। डीएम ने बताया कि सड़कों के चौड़ीकरण से लेकर विकास के कई तरह के काम चल रहे हैं।

आटोमोबाइल व रियल एस्टेट सेक्टर में रुचि जताई
डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने फ्रांस के राजदूत के सामने निवेश के लिए प्रस्ताव रखा जिसपर उन्होंने पूछा कि गोरखपुर में किस तरह का निवेश हो सकता है। डीएम ने बताया कि यहां टेक्सटाइल एवं स्टील से जुड़ी कंपनियों के लिए काफी संभावनाएं है। इमैन्युएल लेनैन ने यहां आटोमोबाइल सेक्टर में निवेश की संभावनाओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही रिएल एस्टेट सेक्टर के बारे में भी पूछा। कहा कि इसमें उनके देश की कंपनी निवेश कर सकती है।
जमीन की उपलब्धता के बारे में भी उन्होंने पूछा तो डीएम ने बताया कि प्रशासन के पास बड़ा लैंड बैंक है । किसी भी तरह के प्रोजेक्ट के लिए जमीन मौजूद है। राजदूत ने यह भी जानकारी ली कि गोरखपुर में कोई विदेशी कंपनी काम कर रही है या नहीं। इसपर डीएम ने बताया कि खाद कारखाने में जापान की कंपनी टोयो काम कर रही है। कोका कोला भी गीडा में प्लांट लगाने जा रही है। कई कंपनियों ने और यहां निवेश का प्रस्ताव दे रखा है।
फिर लौटूंगा बदला गोरखपुर देखने
गोरखपुर से रवाना होने के पहले फ्रांस के राजदूत ने डीएम को आश्वस्त किया कि बहुत सी परियोजनाएं गोरखपुर में चल रही हैं। जल्द ही इसकी तस्वीर बदल जाएगी। पांच साल बाद वह भी बदला गोरखपुर देखने फिर आएंगे।
डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने कहा कि मंदिर के दर्शन-पूजन के बाद फ्रांस के राजदूत ने शहर का भी भ्रमण किया है। रामगढ़ताल की खूबसूरती ने उन्हें बहुत प्रभावित किया। उन्होंने इसे और स्वच्छ कराने में भी रुचि दिखाई। इस बारे में मुख्यमंत्री से बात की जाएगी। उन्होंने आटोमोबाइल सेक्टर एवं रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश के बारे में भी जानकारी एकत्रित की।