फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Free bus travel launched for elderly women; 2,000 to benefit daily.

Gorakhpur News: बुजुर्ग महिलाओं के लिए शुरू हुई मुफ्त बस यात्रा, रोजाना दो हजार को मिलेगा लाभ

Mon, 31 Aug 2026 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 31 Aug 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Free bus travel launched for elderly women; 2,000 to benefit daily.
गोरखपुर। 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए राज्य सरकार की मुफ्त बस यात्रा योजना रविवार से लागू हो गई। अब बुजुर्ग महिलाएं आधार कार्ड दिखाकर राज्य सड़क परिवहन निगम की साधारण बसों से मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। योजना शुरू होने के साथ ही बस स्टेशनों पर महिलाओं में उत्साह दिखाई दिया। गोरखपुर परिक्षेत्र में प्रतिदिन करीब दो हजार महिलाओं के इस सुविधा का लाभ लेने की संभावना है। पहले दिन बस स्टेशन से बुजुर्ग महिलाओं ने इस योजना का लाभ उठाया।
विज्ञापन

---------
बोलीं बुजुर्ग यात्री

यात्रा करने से पहले किराये के बारे में सोचना पड़ता था। अब मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलने से काफी राहत मिलेगी। पहले साथ में चलने वाले अन्य लोगों का किराया देना पड़ता था लेकिन अब एक ही व्यक्ति का किराया लगेगा। इससे आर्थिक राहत मिलेगी। - आशा सिंह
विज्ञापन


---------
किराया नहीं लगने से अब कहीं भी जाने में आसानी होगी। पहले लंबी दूरी की यात्रा के लिए अधिक पैसे खर्च होते थे इसलिए कई बार यात्रा टालनी पड़ती थी। अब परिवार के साथ भी जाने में एक का किराया बचेगा। - सुमंती देवी
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------

किराया अधिक होने के कारण दूर के तीर्थस्थानों पर दर्शन नहीं हो पाते थे। अब परिवार के साथ योजना बनेगी। सरकार की इस योजना का लाभ मिलेगा। - फूला देवी
---------
सरकार की योजना महिलाओं के लिए बड़ी राहत है। किराए में बचने वाला पैसा रास्ते के अन्य खर्च में काम आएगा। अब कोई भी कहीं भी जा सकता है। - अनारकली
---------------
कोट---
60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को आधार कार्ड दिखाने पर साधारण बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा शुरू हो गई है। निगम की बसें जहां तक जाती हैं वहां तक महिलाएं सुविधा का लाभ ले सकेंगी। गोरखपुर परिक्षेत्र से करीब दो हजार बुजुर्ग महिलाओं को लाभ मिलेगा। - लव कुमार सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक, रोडवेज


-------------
जानकारी के अभाव में आधार कार्ड साथ नहीं ला रहीं महिलाएं
मुफ्त बस यात्रा की सुविधा शुरू होने के पहले दिन कई बुजुर्ग महिलाओं को इसकी जानकारी नहीं थी। इस वजह से वे यात्रा के दौरान अपने साथ आधार कार्ड लेकर नहीं पहुंचीं। बस स्टेशन पर कुछ महिलाओं ने बताया कि उन्हें योजना के बारे में पूरी जानकारी नहीं थी। जानकारी मिलने के बाद महिलाओं ने कहा कि अगली यात्रा में आधार कार्ड साथ लेकर चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed